Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowबेटी खुशी को न्याय और दरिन्दे को कड़ी सजा दिलाने में परिवार...

बेटी खुशी को न्याय और दरिन्दे को कड़ी सजा दिलाने में परिवार के साथ खड़ी है रोशनी जन सेवा संस्था

देहरादून, जनपद में पांच साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या पर जनता में उबाल है और अपराधी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रही है | राज्य की राजधानी में घटित इस घटना को लेकर रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आये दिन उत्तराखंड प्रदेश के अंदर किसी न किसी बेटी के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है ये सभी के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है एक 5 साल की बच्ची जिसका नाम खुशी बताया जा रहा है उसके साथ ब्लात्कार करने के बाद उस बच्ची को उसका मुँह बन्द कर उसकी हत्या कर दी जाती हैं रोशनी जन सेवा संस्था इस भयानक अपराध की घोर निंदा करती हैं और सरकार से अपराधी को फांसी पर लटकाने की माँग करती हैं |

संस्था के महासचिव एडवोकेट संजय कुमार ने कहा जो दरिंदा गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया है वह अपना नाम चुनचुन मोहता बता रहा हैं, ऐसे व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए | संस्था की महानगर अध्यक्ष निशा रानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश में महिलाएं तो क्या यहाँ पर नन्ही परी भी महफूज नही है, यहाँ पर हर एक दिन किसी न किसी को बेटी को दरिन्दे अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं |

रोशनी जन सेवा संस्था देहरादून में हुए घटनाकर्म की कड़ी निंदा करती हैं | रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि संस्था के लोग पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाकात करेंगे, संस्था पीड़ित परिवार के साथ खड़ी होकर बेटी खुशी को न्याय दिलाने और उस दरिन्दे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करेगी |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments