Wednesday, May 8, 2024
HomeTrending Nowकैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का बयान, हमलावर हुई कांग्रेस,भाजपा जनादेश का बना...

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का बयान, हमलावर हुई कांग्रेस,भाजपा जनादेश का बना रही मजाक

देहरादून, उत्तराखंड़ के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के बयान पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। कहना है कि भाजपा जनता के जनादेश का मजाक बना रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में डूबे हुए हैं। उन्हें जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के ‘भाजपा दस सीएम बनाए या एक इससे जनता को क्या मतलब’ बयान की निंदा की है। कहना है कि 2022 में जनता इसका जरूर जवाब देगी। साथ ही उन्होंने राफेल मामले में सरकार को घेरा। इसके चलते भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एरोनाटिक लिमिटेड को राफेल सौदे से बाहर कर दिया गया। इससे साफ होता है कि सरकार ने कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए राफेल सौदा किया। कहा कि कांग्रेस पहले से कहते आई है कि राफेल सौदे में घोटाला हुआ है। अब एक-एक कर मामले सामने आ रहे हैं तो सरकार ने जेपीसी जांच करवानी चाहिए, जिससे सच सामने आ सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments