Thursday, July 16, 2026
HomeTrending Nowश्री श्री बालाजी सेवा समिति ने 8 निर्धन परिवारों की कन्याओं का...

श्री श्री बालाजी सेवा समिति ने 8 निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह कराया

देहरादून, श्री श्री बालाजी सेवा समिति के सानिध्य में रविवार को अतुलियम रिसोर्ट भाऊवाला में 8 निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया l इस मौके पर श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष अखलेश अग्रवाल जी ने कहा की समिति अब तक 600 से अधिक दिव्यांग जरूरतमंद परिवारों की कन्याओ का विवाह करा चुकी है l वहीं दिसंबर 2026 में 108 निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह का संकलप समिति द्वारा लिया गया है l
समिति के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की बहुत ही हर्षउल्लास के साथ प्रात: 6:00 बजे 5 धूलों की गुड़चड़ी की गयी, सभी 8 धूले घोड़ी पर चढ़कर अपने परिवार संग झुमते नाचते गाते बारात लेकर अपनी धुलन को लेने चले, सुन्दर जयमाला के साथ रात्रि 7:30 बजे “प्रीति भोज”
के बाद नवदम्पत्तियों को जरुरत का उपहार /स्त्री धन देकर विदाई दी l
इस अवसर पर आर के गुप्ता, दीपक सिंघल, श्रवण वर्मा, रमेश गोयल, मनोज खंडेलवाल, ओ पी गुप्ता, श्रीमती विजिया बिष्ट, श्रीमती रीना गोयल, श्रीमती नीता मोहन, श्रीमती रेखा, पवन गोयल, उपेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments