रुद्रप्रयाग – अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रार्थमिक शिक्षक संघ एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। उत्तराखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद शिक्षक संगठन ने आगामी 10 जुलाई से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में प्रार्थमिक शिक्षक संघ चैत्रीय शाखा रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि ने निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने व पदोन्नति में टीईटी उत्तीर्ण अनिवार्यता, अक्टूबर 2005 के बाद लगे शिक्षकों की पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रार्थमिक शिक्षक ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने को बाध्य है। उत्तराखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय प्रार्थमिक शिक्षक संघ के दिशा-निर्देशानुशार आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है।
जनपद ईकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद संगठन जनपद स्तर व क्षेत्रीय शाखाएं तहसील स्तर पर धरना देकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री को उक्त मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित करेगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के छैत्रीय शाखा रुद्रप्रयाग चारु चन्द्र खण्डूरी, क्षेत्रीय शाखा अगस्त्यमुनि अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि 10 जुलाई को अपराह्न 1 बजे से तहसील रुद्रप्रयाग में शिक्षक संघ धरना देगा व 3 बजे संजय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करेगा।


Recent Comments