Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गये

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गये

देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग – भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट आज ब्रह्ममुहुर्त में विधि-विधान व पूजा अर्चना के पश्चात देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले दिये गये है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंच कर बाबा के दर्शन किये।
आज प्रातः 8 बजे भगवान आशुतोष के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट लग्नानुसार ग्रीष्म काल के लिये खोले गये।भक्तिमय वातावरण के साथ बाबा के जयकारों से केदार पुरी गुंजायमान हो गयी। सेना के बैंड धुनों , व स्थानीय बाद्य यंत्रों की मनमोहक ध्वनि के बीच हजारों की संख्या में देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। इससे पहले कल शांय तीन विश्रामो के पश्चात बाबा की डोली केदारनाथ धाम पहुंची, आज प्रातः से ही परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा अर्चना के बाद लग्नानुसार प्रातः 8 बजे मंदिर के कपाट खोलने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर केदारनाथ के रावल सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments