Wednesday, April 22, 2026
HomeTrending Nowउपायुक्त डॉ सुकृति रेवानी को अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ और...

उपायुक्त डॉ सुकृति रेवानी को अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ और क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

देहरादून अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ और क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के कर्मचारियों ने आज उपायुक्त देहरादून संभाग डॉ सुकृति रेवानी को उनके वाराणसी स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी !

क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में आयोजित विदाई कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपायुक्त डॉ सुकृति रेवानी के कार्यकाल की प्रशंशा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान, स्काउट गाइड के साथ साथ बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि देहरादून संभाग ने प्राप्त की !

वक्ताओं ने कहा देहरादून में सहायक आयुक्त और उपायुक्त के पद पर डॉ सुकृति रेवानी ने सात साल अपनी सेवाएं देकर अपने व्यवहार एवं कार्यप्रणाली से सभी का दिल जीता है, शिक्षक से उपायुक्त तक का सफर तय करने के बाद भी शिक्षकों के कार्य के प्रति सम्मान हमेशा उनके जहन में बना रहा !

इस अवसर पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त रेवानी ने कहा कि उनको देहरादून संभाग के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का बहुत सहयोग मिला है जिसके परिणाम स्वरूप यह रीजन मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मभूमि अब तक रही है , उन्होंने शिक्षकों एवं क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यहां के शिक्षक कर्मचारी कार्य के प्रति समर्पित है इसलिए यह संभाग किसी भी कार्य को करने में सर्वोत्तम है !

इस अवसर पर सहायक आयुक्त स्वाती अग्रवाल, सहायक आयुक्त

ललित मोहन बिष्ट, सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह, वित्त अधिकारी जी डी उनियाल, प्रशासनिक अधिकारी कृष्णा मीणा एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय गुसाई ने भी उपयुक्त रेवानी के कार्यों की प्रशंशा की इस अवसर पर शिक्षक घनश्याम गुप्ता, मनोज मित्तल, ललित कुमार, निधि चंद,उदय चौधरी, राजेंद्र भंडारी, चरन सिंह,, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार आदि उपस्थिति थे! कार्यक्रम का संचालक करते हुए अंत में महासचिव डी एम लखेड़ा ने उपायुक्त महोदय का आभार व्यक्त किया !

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments