हरिद्वार, जनपद में एक बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया है, चाकू से गोदकर हत्या की गई है. घटना रुड़की के सिविल लाइन क्षेत्र की बतायी जा रही है, जहां बुजुर्ग के गले और पेट पर कई जगह चाकू से वार किए गए और हाथ भी काटा गया है, पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह गांव के ही रहने वाले किसी व्यक्ति से पुरानी रंजिश बताई गई है, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
इस सनसनीखेज हत्याकांड़ से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मिली जाधकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव में (60 वर्षीय) कंवरपाल नामक बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या के बाद शव गांव में ही एक मंदिर के पास पड़ा हुआ मिला, वहीं परिजनों का कहना है कि करीब 3 घंटे से कंवरपाल गायब थे. जब वह उसे गांव में ढूंढने के लिए निकले, तो उनका शव पड़ा हुआ मिला. कंवरपाल के शरीर पर चाकुओं से हमला किया गया है l बताया गया है कि कई जगह से उसका शरीर कटा-फटा मिला और पीठ पर चाकू के गहरे घाव किए गए थे, इसी के साथ उसका एक हाथ भी काटा गया है, मृतक कंवरपाल का बेटा बीएसएफ में तैनात है. कंवरपाल के परिजनों द्वारा किसी से रंजिश होने की भी जानकारी मिली है l
सूचना मिलते ही तत्काल रुड़की सीओ नरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की गई, मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं, पुलिस ने मौके पर और आसपास मौजूद लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया l
जनपद के एसपी, हरिद्वार देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कंवरपाल नामक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, शव टोडा कल्याणपुर गांव में मंदिर के पास मिला है, उनकी हत्या की गई है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है परिजनों से पूछताछ में हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानी जा रही है, सभी पहलुओं पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जिसके लिये पुलिस टीम गठित की गई हैं, हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा l



Recent Comments