देहरादून केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ रायपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से विद्यालय कैंपस में तथा इसके आस पास के स्थानों में गुलदार देखे जाने की सूचना केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने व्यक्त की है जिसके कारण शिक्षकों एवं बच्चों में भय का वातावरण बना हुआ है, गुलदार देखे जाने की कई घटनाओं के फोटो व विडियो सामने आए है जिसमें एक गुलदार केंद्रीय विद्यालय ओ. एल. ऍफ़. स्टाफ कालोनी के मकान की छत पर बीते दिन 23.07.2025 को विचरण करता देखा गया है इसके साथ ही क्षेत्र में राहगीरों व अन्य आमजन ने भी कई बार देर-सवेर गुलदार देखने की घटनाओं की पुष्टि की है, केंद्रीय विद्यालय में तैनात सिक्यूरिटी गार्ड्स और शिक्षकों ने प्राचार्य रचना देव से इस बारे में अपनी चिंता जाहिर की हैं | अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डी एम लखेड़ा ने वन विभाग से आग्रह किया है कि वह इस क्षेत्र में बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा के मध्यनजर गश्त बढ़ाकर और शीघ्र पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़े जिससे कालोनी में निवास करने वाले शिक्षक एवं अध्यनरत बच्चे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके !



Recent Comments