Wednesday, August 5, 2026
HomeTrending Nowअखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की दून में आज से शुरू होगी दो...

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की दून में आज से शुरू होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

देहरादून, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक आहुत की गई है। यह बैठक आज शनिवार 26 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई को समाप्त होगी, जिसमें भारत के समस्त प्रदेशों से प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम शनिवार 26 जुलाई को सुबह 1 होटल- सन पार्क इन में दो दिवसीय गोल्ड एपरेसल की कार्यशाला से प्रारंभ होगा। जिसमें लगभग 70 परिक्षणनार्थी गोल्ड एपरेसल की कार्यशाला में भाग लेंगे। इस कार्यशाला में भारत सरकार की संस्था द्वारा स्वर्णकारों को सोने चांदी की गुणवत्ता को जांचने परखने सहित अन्य नवीनतम जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए आगरा से संस्था द्वारा अपनी टीम भेजी जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं टपकेश्वर महादेव के महंत श्री श्री कृष्णा गिरीजी महाराज द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन याने 27 जुलाई को प्रथम चरण में मुख्य कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं अति वशिष्ठ अतिथि श्री सुनील जे सिंघी अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार रहेंगे। तत्पश्चात द्वितीय चरण राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक का आरंभ होगा, यशपाल चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी यह बैठक 2:30 बजे तक चलेगी। तत्पश्चात तृतीय चरण शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे। वहीं चतुर्थ चरण सायं 6:00 बजे से शुरू होगा। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी एवं अति वशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, सुनील जे सिंघी अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रीतम सिंह पंवार विधायक, श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट, विनोद चमोली विधायक,धरमपुर, बृजभूषण गैरोला विधायक डोईवाल, खजान दास विधायक राजपुर रोड, सौरभ थपलियाल मेयर, विश्वास डाबर राज्य मंत्री अनुश्रवण विभाग, उत्तराखंड, डॉ. आर.के. जैन पद्मक्षी एवं पूर्व अध्यक्ष, अल्प संख्यक आयोग, उत्तराखंड सरकार, सुनील उनियाल गामा पूर्व मेयर, जीवन कुमार एम.एल.सी गयाजी, पटना, बिहार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पृथ्वीराज चौहान पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल ऑफ़ उत्तराखंड एवं श्री अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तराखंड सरकार भी उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कोहली, प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष स्वर्णकार संघ पंकज मेंसोन, हम रस्तोगी, गौरव वर्मा,दीपक वर्मा, विशु लूथरा, अजय वर्मा, सुगम वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र रस्तोगी एवं दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments