Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandअंकिता भंडारी हत्याकांड में नाम खुलासे के बाद सरकार की चुप्पी निराशाजनक-उक्रांद

अंकिता भंडारी हत्याकांड में नाम खुलासे के बाद सरकार की चुप्पी निराशाजनक-उक्रांद

रुद्रप्रयाग – बहुप्रतीक्षित अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद वीआईपी नाम खुलासे के बाद उत्तराखंड क्रान्ति दल ने आज जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार को कठघरे में खड़े करते हुये कहा कि सरकार दोशियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
देवभूमि को कलंकित करने वाली भाजपा भगवान राम के नाम पर सरकार तो बना लेती है पर श्रीराम जी के चरित्र के साथ धोखा देती है।
उक्रांद नेताओं ने कहा कि देवभूमि की बेटी अंकिता के हत्यारों को सरकारी संरक्षण सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
उक्रांद नेताओं ने कहा कि ब्यभिचार, अतिचार की सीमा लांघ चुकी सरकार और उसके नेताओं का असली चेहरा सामने आ गाया। लेकिन सरकार जांच करना छोड़ आरोपियों को बचाने कोशिस में जुटी है। कभी जातीय रंग देकर व कभी महिला नेत्रियों को आगे कर मामले को ढकने का कार्य कर रही है।
आक्रोशित उत्तराखंड क्रान्ति दल ने कहा कि देश भूमि में ऐसे दुराचारी लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अंकिता भंडारी को जब तक न्याय नहीं मिलता और दुराचारी लोगों को जब तक सजा नहीं मिलती तब तक उक्रांद न्याय की लड़ाई लड़ता रहेगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, महामंत्री अजीत सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल, जितार सिंह जंगवाण, उपेन्द्र पंत, रवि राणा, राजेन्द्र नेगी, शैलेन्द्र बुटोला,प्रदीप बुटोला सहित उक्रांद कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments