Wednesday, June 24, 2026
HomeStatesDelhiनए साल के जश्न पर आतंकी साया, कई शहरों में न्यू ईयर...

नए साल के जश्न पर आतंकी साया, कई शहरों में न्यू ईयर पार्टियां रद्द; नाम भी जान लीजिए

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। दुनिया भर में नए साल 2026 के स्वागत के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और पर्यटक जश्न मनाने के लिए अपने पसंदीदा स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। लेकिन इस बार उत्साह के बीच डर का माहौल भी है। आतंकी खतरों, हालिया हिंसक घटनाओं और भीड़भाड़ से जुड़े जोखिमों को देखते हुए दुनिया के कई प्रमुख शहरों में न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर होने वाले बड़े कार्यक्रमों को या तो रद्द कर दिया गया है या वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। द मिरर यूएस और फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसले एहतियातन लिए गए हैं ताकि किसी भी तरह के बड़े हमले या हादसे को टाला जा सके।
अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। संघीय अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स में न्यू ईयर पर बम धमाके की एक खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया है। एफबीआई ने कार्रवाई करते हुए मोजावे रेगिस्तान में हमले का ‘पूर्वाभ्यासÓ (क्रद्गद्धद्गड्डह्म्ह्यड्डद्य) करते समय चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध लॉस एंजिल्स में कई जगहों पर ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेजÓ (ढ्ढश्वष्ठ) के जरिए एक साथ हमले करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, लॉस एंजिल्स में समारोह रद्द नहीं किए गए हैं, लेकिन सुरक्षा घेरा बहुत सख्त कर दिया गया है। वहीं, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में होने वाले मशहूर ‘बॉल ड्रॉपÓ कार्यक्रम में 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए वहां पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।
यूरोप और एशिया में भी सुरक्षा कारणों से सख्ती बरती जा रही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के अनुरोध पर प्रशासन ने चैंप्स-एलिसीज पर होने वाला मशहूर संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अधिकारियों को डर था कि भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच सकती है या सुरक्षा में चूक हो सकती है। हालांकि, वहां आतिशबाजी होगी लेकिन लाइव प्रदर्शन के बजाय रिकॉर्डेड संगीत ही बजाया जाएगा। इसी तरह, जापान के टोक्यो में भी भीड़भाड़ और संभावित हमलों के खतरे को देखते हुए शिबुया में होने वाला ‘काउंटडाउनÓ रद्द कर दिया गया है। शिबुया के मेयर केन हासेबे ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन का पूरा फोकस हादसों और अव्यवस्था को रोकने पर है।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी इस बार न्यू ईयर का जश्न फीका रहेगा। सिडनी के बॉन्डी बीच पर इस महीने की शुरुआत में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद वहां न्यू ईयर के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वेवरली काउंसिल ने इसे सुरक्षा और यहूदी समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया कदम बताया है। इसके अलावा, सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड ने भी अपने आधिकारिक समारोहों को रद्द करने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए इस वर्ष कोई संगठित सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments