Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowवृक्षारोपण कर युवाओं को दिया मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के संरक्षण का संदेश,...

वृक्षारोपण कर युवाओं को दिया मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के संरक्षण का संदेश, पांच नई इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी

देहरादून, प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही उन्होनें देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 द्वारा आईएसबीटी से एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड पर संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से कहा कि उत्साह एवं जोश से हमें हमेशा ऊर्जा मिलती है। आपकी उर्जा देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने के काम आएगी। उन्होनें कहा हमारा लोक पर्व हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं पौधारोपण को समर्पित है, हरेला पर्व के तहत एक माह तक विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हरियाली पेड़ पौधे जंगल के संरक्षण की बदौलत आज हमें शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का लाभ मिलता है। एक ओर जहां दुनिया विकास की ओर लगातार बढ़ रही है विज्ञान नई ऊंचाइयों को छू रहा है तो दूसरी ओर हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण वृक्षारोपण जैसे कार्य भी करने चाहिए, जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले। हमारे जीवन में इस्तेमाल होने वाले आज भी कई संसाधन हमें प्रत्यक्ष रूप से हमारी प्रकृति से उपलब्ध होते हैं। हम प्रकृति को किस तरह संरक्षित एवं उसे फायदा पहुंचा सकते हैं इसके बारे में प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए, प्रकृति की सेवा कर स्वयं को सुख की प्राप्ति होती है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का किया फ्लैग ऑफ, इन रूट्स पर चलेंगी… – Dastak Times

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमें एक पद्धति बनानी होगी, जन्मदिवस समेत अन्य सभी मौकों पर पौधे लगाने होंगे। मैंने शपथ ग्रहण के बाद से अनुरोध किया कि यदि कोई मिलने आ रहा है तो फूल के बजाए पौधे भेंट करें। हम सभी को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन बनाना होगा। उत्तराखंड की खूबसूरती प्राकृतिक नजारे पर्यावरण दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता है हम प्रकृति के संरक्षण के रूप में आदर्श राज्य बन सकते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के प्रांगण से आने वाला दशक उत्तराखंड राज्य का दशक बताया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने इतिहास में पहली बार सुगम सुरक्षित कावड़ यात्रा हेतु बजट का प्रावधान किया है। साथ ही कावड़ियों की समस्याओं के समाधान हेतु उच्च स्तर पर एक वाट्सप ग्रुप भी बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया उन्होंने कहा इन बसों के संचालन के साथ ही अन्य साधनों की अपेक्षा यात्रियों को शुभम सुरक्षित एवं सस्ती यात्रा मिलेगी, साथ ही यह ‘‘क्लीन सिटी ग्रीन सिटी’’ के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने जन्मदिन शादी जैसे विशेष दिनों पर पौधारोपण करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश हरियाली का प्रतीक है एवं प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, परंतु इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी यहां के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा 1 महीने तक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज 100 विभिन्न वार्डों में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा पौधारोपण के साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर दून का भी संकल्प लिया गया है। ग्रीन, क्लीन देहरादून के साथ ही प्लास्टिक मुक्त देहरादून बने इसके लिए हम सभी कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायकर राजपुर खजान दास, विधायक श्रीमती सविता कपूर, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट एवं दून डिफेंस अकेडमी के छात्र/छात्राएं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रामपुर तिराहे के लिए जमीन मुहैय्या कराने वाले महावीर शर्मा का आकस्मिक निधन, उत्तराखण्ड़ राज्य आंदोलनकारी मंच ने किया शोक व्यक्त

देहरादून, उत्तराखण्ड़ राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शहीद स्मारक पर मुजफ्फरनगर निवासी एवम रामपुर तिराहे के लिए जमीन मुहैय्या कराने वाले महावीर शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
आज सभी राज्य आंदोलनकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
जगमोहन सिंह नेगी एवं प्रदीप कुकरेती ने कहा कि शर्मा जी के त्याग, समर्पण और जीवटता को हमेशा याद रखा जायेगा। उनके पौत्र शुभम द्वारा अवगत कराया कि उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया था जिससे अन्य परेशानी के चलते वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और कल सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली एवम दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
द्वारिका बिष्ट एवम वेदा कोठारी ने कहा कि महावीर शर्मा जी एवम उनके परिजनों का उत्तराखण्ड हमेशा ऋणी रहेंगे , वह हमेशा 02 अक्तूबर को पूरी व्यवस्था का अवलोकन स्वयं ही करते थे और शहीदों के प्रति और प्रदेश के प्रति संवेदनाएं रखते थे।
शांति भट्ट एवम सुरेश नेगी ने कहा कि 02 अक्तूबर के काला दिन हमेशा इतिहास में याद रखा जाएगा साथ ही मुजफरनगर की मदद को आगे आए जनमानस एवं बार एसोशिएशन के हमेशा आभारी रहेंगे।
आज मुख्य रूप से जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , वेदा कोठारी , द्वारिका बिष्ट , संदीप गुप्ता , प्रभात डंडरियाल , सुरेश नेगी , इंद्रभूषण बडोनी , राजेश पांथरी , विनोद असवाल , विक्रम राणा , धर्मानन्द भट्ट , सुमित थापा (बंटी) , द्वारिका बिष्ट , पूरण सिंह लिंगवाल , लुशुन टोडरियां , हिरदेश शाही , नरेन्द्र नोटियाल , लोकेश मिश्रा जी , नीरज लिंगवाल , मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments