अवैध निर्माण कार्यो व अनधिकृत कॉलोनियों को प्राधिकरण ने किया सील

0
859

हरिद्वार 4 दिसम्बर (कुलभूषण)जिलाधिकारी  उपाध्यक्ष हरिद्वार.रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के चलते हरिद्वार.रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में अवैध निर्माण कॉलोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार.रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि बहादराबाद क्षेत्र के अर्न्तगत भगतनपुर आबिदपुर गांव इक्क्ड कलां शमशान के बगल में तहसील व जिला.हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया एबिलाल मस्जिद के आगे सराय.बहादरपुर रोड ए ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया मस्जिद से आगे डी0डी0 एन्कलेव ग्राम.सराय हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया बिलाल मस्जिद से आगे साई संस्कार स्कूल से आगे सराय जिला.हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गयाए ग्राम. सराय बहादरपुर रोड जिला.हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया के0जी0एन0 एन्कलेव निकट मस्जिद ऑक्सफोर्ड एकेडमी के सामने सराय फाटक से पहले जिला.हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता आकाश जगूडी क्षेत्रिय सुपरवाइजर व् स्टाफ ने सील किया । साथ ही हरिद्वार सेक्टर में विष्णु घाट पर चार मंजिला भवन का निर्माण जो अवैध रूप से निर्माण किया गया था प्राधिकरण ने सील किया ।
प्राधिकरण की टीम में सहायक अभियंता टीपी नौटियाल अवर अभियंता शिशुपाल सिंह राणा तकनीकी सहायक मोहित खर्कवाल आलोक नौटियाल उज्जवल शर्मा सुपरवाइजर संजय कुमार नंदन सिंह नेगी पुलिस फोर्स की उपस्थिति में अवैध निर्माण को सील किया गया।

जिलाधिकारी उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।