हरिद्वार 4 दिसम्बर (कुलभूषण) हरिद्वार नगर निगम में भाजपा पार्शदो ने मेयर पर जनहित के कार्यो की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन पर हमला बोला प्रेस क्लब में पत्रकारो को जानकारी देते हुए नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू उपनेता अनिरुद्ध भाटी उप नेता राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता कर मेयर पति के खिलाफ अपना विरोध जताया पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा मेयर पति के हस्तक्षेप से नगर निगम को मुक्त कराया जाए मेयर अनीता शर्मा शहर के हित में निर्णय लेने में अक्षम साबित हुई हैं शहर में जगह.जगह कूड़े के ढेर लगे हैं सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है ऐसे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के स्थान पर मेयर पति नगर निगम के ठेके व टेंडर की बंदरबांट में व्यस्त हैं जिसका भाजपा पार्षद दल विरोध करता है सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष ने नगर निगम की जन्मभूमि व संपत्तियों को किराए पर अथवा लीज पर दिया है उनकी जांच होनी चाहिए तथा शहर हित में उन संपत्तियों को नगर निगम को वापस लेना चाहिए।
पार्षद दल के उप नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा मेयर पूर्णतया नकारा साबित हुई है उनका चार वर्ष का कार्यकाल उनके पति के राजनीतिक व आर्थिक हितों की भेट चढ गया है दो दिन पूर्व हुई घटना अत्यंत निंदनीय व शर्मनाक है नगर निगम के टेंडर में जब टेंडर खुलने का स्थान नगर निगम कार्यालय निविदा में मुद्रित हुआ था ऐसे में मेरे पति को नगर आयुक्त के कार्यालय में नगर आयुक्त व जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए थी नगर निगम में नगर माता है महापौर हैं उनकी गरिमा का ध्यान अशोक शर्मा को रखना होगा अनिरुद्ध भाटी ने कहा अशोक शर्मा बौखलाहट में झूठे आरोप लगाते हैं नगर निगम ने ना तो प्रेम प्रकाश को भूमि लीज पर दी है ना किराए पर दी है ना पट्टे पर दी है ना ही आवंटित की है अवैध कब्जे वाली भूमि जहां आवारा पशु घूमते हैं कूड़े के ढेर लगे हैं क्षेत्र की जनता विशेषकर महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा के दृष्टिगत वहां पर पाक बनाने का कार्य प्रेम प्रकाश आश्रम के सहयोग से किया जा रहा है पार्क नगर निगम की संपत्ति रहेगा तथा पार्क का संचालन भी नगर निगम द्वारा होगा प्रेम प्रकाश आश्रम पार्क बनाकर नगर निगम को ही सौंपा ऐसे में अपने स्वार्थ सिद्ध ना होने के चलते मेयर पति झूठे आरोप लगाकर जनहित के कार्य में बाधा डालने का काम कर रहे हैं ।उप नेता राजेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की विगत बैठक में पारित हुए प्रस्तावों की प्रोसीडिंग में बदलने का जो अपराध मेयर ने अपने पति के दबाव में किया है उसके खिलाफ जिला अधिकारी व नगर विकास मंत्री से भेंट कर जांच की मांग की जाएगी पार्षद विनीत जोली ने कहा ई नगर निगम के इस कार्यकाल में दलित वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही है सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों को उनके पेंशन व भक्तों का भुगतान नहीं मिल रहा है जिस कारण शहर में नगर निगम की मेयर की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है नगर निगम के हालात बदतर हो चुके हैं मेयर पति के अत्याधिक हस्तक्षेप के चलते शहर की व्यवस्थाएं चौपट हो रही हो रही है पार्षद सचिन अग्रवाल ने कहा कीबोर्ड में पारित प्रस्तावों को बदलकर मेयर नैतिक ही नहीं अपितु कानूनी अपराध भी कर रही हैं प्रेस वार्ता में पार्षद शुभम मंडोला पार्षद विनीत जोली पार्षद प्रतिनिधि सचिन बेनीवाल उपस्थित रहे।




