जनरल रावत व उनकी धर्मपत्नी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

0
513

हरिद्वार 11 दिसम्बर (कुलभूषण ) स्व जनरल विपिन रावत सी0डी0एस0 एवं उनकी पत्नी स्व मधुलिका रावत की अस्थियों को शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार लाया गया जहां पूरी रीति.रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच उनकी अस्थियों को उनकी सुपुत्रियां  कृतिका  तारिनी  छोटे भाई कर्नल विजय रावत भतीजा कैप्टन पी0एस0 रावत व परिजनों ने वी0आई0पी0 घाट पर सैन्य सम्मान के साथ  मां गंगा में विसर्जित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व0 जनरल विपिन रावत सी0डी0एस0 की सुपुत्रियों  कृतिका  तारिनी एवं परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुये दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
वी0आई0पी0 घाट पर स्व0 जनरल विपिन रावत  सी0डी0एस0 एवं उनकी पत्नी स्व मधुलिका रावत को अजय भट्टए केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवालए विधान सभा अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री कैबनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकारडा धन सिंह रावत स्वामीयतीश्वरानन्द प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक विद्यायक संजय गुप्ता जिला भाजपा महामंत्रीविकास तिवारी जिला महामंत्री  मेयर हरिद्वार  अनीता शर्मा मेयर   पूर्व पालिकाध्यक्ष  सतपाल ब्रह्मचारी  जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय पी0वी0के0 प्रसाद एडीजी ला एण्ड आर्डर डा योगेन्द्र सिंह रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीर सिंह बुदियाल अपर जिलाधिकारी;वित्त एवं राजस्वद्ध पी0एल0 शाह अपर जिलाधिकारी;प्रशासनद्ध अवधेश कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट पूरण सिंह राणा एस0डी0एम0 दयानन्द सरस्वतीए एम एन ए  कमलेश उपाध्यायए एस पी सिटी अभय सिंह सीओ  सिटी आदित्य वशिष्ठ श्री गंगा सभा के प्रतिनिधि परीक्षित सिकोला पुरोहित सागर सिकोला पुरोहित सहित सेना पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों आदि ने   श्रृद्वासुमन  अर्पित किये ।

भूमा निकेतन चिकित्सालय स्टाफ व छात्रों ने स्व बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार 11 दिसम्बर (कुलभूषण ) स्वामी भूमानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्वामी भूमानन्द पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट  एव स्वामी भूमानन्द हॉस्पिटल हरिद्वार की और से भारत के अमर शहीद परमवीर सी डी स विपिन रावत एव उनकी धर्म पत्नी की अस्थिया हरिद्वार  गंगा जी मे विसर्जन हेतु आने पर कॉलेज के छात्र  छात्राओ व पैरामेडिकल छात्र  छात्राओ एव सभी अस्पताल के अधिकारियों ने  अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राज मार्ग 58 पर खड़े होकर अस्थियों का काफिला आने पर पुष्पवर्षा की और भारत के शहीद अमर रहे ए शहीद भारत की शान है भारत माता की आन है के उद्घोष के साथ    श्रृद्वाजलिं    अर्पित की।May be an image of 8 people, people standing and road
युवा महोत्सव का आयोजन 17 को

हरिद्वार 11 दिसम्बर( कुलभूषण) जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार वरद जोशी ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 2021 का आयोजन 17 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे से सामुदायिक केन्द्र  बी एच ई एल  सेक्टर 4  रानीपुर  हरिद्वार में किया जायेगा  जिसमें  लोक नृत्य लोकगीत  एकांकी नाटक  शास्त्रीय गायन ;हिन्दुस्तानी कर्नाटक शैलीद्ध  शास्त्रीय वादन   सितार  वीणा  बाँसुरी  मृदंगम  तबला  शास्त्रीय नृत्य ;भरत नाट्यम  कत्थक  कथकलीद्ध  आदि का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन  आदेश चौहान विधायक रानीपुर के द्वारा किया जायेगा।

डॉ प्रणब मुखर्जी को किया नमन

हरिद्वार 11 दिसम्बर (कुलभूषण) अम्बरीष कुमार विचार मंच  द्वारा शानिवार को  यूनियन भवन में आयोजित सभा  में पूर्व राष्ट्रपति  भारत रत्न डॉ प्रणव मुखर्जी की जयंती पर  श्रृद्वासुमन अर्पित किए गए। सभा को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि प्रणव मुखर्जी इंदिरा गांधी के सबसे विश्वसनीय साथियों में एक थे इंदिरा जी  से  लेकर  मनमोहन सिंह सरकार तक कांग्रेस के महत्व पूर्ण पदों पर रहते हुए देश की विभिन्न समस्याओं को हल करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । भेल ट्रेड यूनियन अध्यक्ष देवाशीश भट्टाचार्य और पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि प्रणब दा एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे। सहज स्वभाव  मिलनसारिता तथा देश के प्रति अमूल्य योगदान के कारण उनकी व्यापक लोकप्रियता रही।  प्रणव दा ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम लड़कियों की साक्षरता और स्वास्थ्य जैसी सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के लिए समुचित धन का प्रावधान किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम बिजलीकरण का विस्तार और जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन सरीखी बुनियादी सुविधाओं वाले कार्यक्रमों का भी विस्तार किया। 2010 में प्रणव दा के कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में था अमेरिका जैसा देश आर्थिक मंदी की चपेट में था परन्तु भारत में इसका प्रभाव न्यूनतम पड़ा। सभा का संचालन वरूण वालियान ने किया। सभा में धर्मपाल ठेकेदार पार्षद छम्मा ठेकेदार सोम त्यागी श्री मोहन अधिकारी मुकुल जोशी   अशोक गुप्ता प्रदीप त्यागी भुवनेश पाठक सुभाष घई  अशोक टंडन  राजन महेता  पार्षद शाहबुद्दीन  ईदगाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी ने   सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।   May be an image of 10 people and people standing
पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार 11 दिसम्बर (कुलभूषण ) गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग  द्वारा कैवल्यम्  पत्रिका का विमोचन एन0आई0ओ0एस0 के संयुक्त सचिव डा  टी एन  गिरि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री  कुलसचिव डा सुनील कुमार एवं योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो  सुरेन्द्र कुमार ने सीनेट हाल में किया।
इस अवसर पर एन0आई0ओ0एस0 के संयुक्त सचिव डा टी एन गिरि ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग से एन0आई0ओ0एस0 विगत दस वर्षों से योग आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों के निर्माण में सहयोग प्राप्त कर रहा है। कैवल्यम् पत्रिका का विमोचन निश्चित रूप से योग से जुड़े शोधार्थियों  विद्यार्थियों विद्वतजनों का मार्गदर्शन करेगी ऐसी मैं कामना करता हूँ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि भारत में योग विज्ञान विभाग उच्च शिक्षा में योग से संबंधित पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने वाला एकमात्र विभाग है। विभाग द्वारा कैवल्यम् पत्रिका के प्रकाशन का जो शुभारम्भ किया जा रहा है। वह सभी का मार्गदर्शन करेगा मुझे ऐसी आशा है। पत्रिका के सम्पादन से जुडे़ सभी शिक्षकों से आशा की जाती है कि पत्रिका में लेखों एवं शोध आलेखों का स्तर उच्च स्तरीय होगा और यह पत्रिका सभी का मार्गदर्शन करने में सक्षम होगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 सुनील कुमार ने कहा कि कैवल्यम् का अर्थ मोक्ष मुक्ति एवं निर्वाण होता है। ज्ञान के आलोक से कैवल्य संभव है। यह पत्रिका अज्ञान का निवारण कर ज्ञान का प्रकाश अकादमिक क्षेत्र में फैलाएगी ऐसा मेरा विश्वास है।
योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कैवल्यम् पत्रिका के प्रधान सम्पादक प्रो0 सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बहुत दिनों से योग के क्षेत्र में एक उच्च स्तरीय पत्रिका की मांग चली आ रही थी। योग विज्ञान विभाग ने इस पत्रिका के माध्यम से इस कमी को पूर्ण किया है।
इस अवसर पर डा  पवन कुमार  डा योगेश्वर डा संदीप कुमार डा सत्यानन्द डा निष्कर्ष डा राजीव शर्मा डा पंकज कौशिक मोहन  हेमन्त सिंह नेगी धर्मेन्द्र जितेन्द्र मोहन जोगेन्द्र आदि उपस्थित रहे।May be an image of 7 people, people standing and text that says 'विमोचन कबल्यम' समारोह दिसम्बर, 2021'
जिला मुक्केबाजी संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन 19 को

हरिद्वार 11 दिसम्बर (कुलभूषण) हरिद्वार जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि दिसंबर माह में 19  दिसम्बर रविवार को हरिद्वार मुक्केबाजी संघ की वार्षिक आम बैठक होने जा रही है।  जिसमें 23 अक्टूबर और 25.26 नवंबर माह में हुई जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता से उत्साहित होकर हरिद्वार के प्रशिक्षको को मीटिंग में बुलाकर सम्मानित करेंगे।
अभी हरिद्वार के कुछ अन्य खेल प्रशिक्षक मुक्केबाज़ी प्रशिक्षण तो दे रहे हैं परंतु जिला मुक्केबाज़ी संघ साथ अभी जुड़े नहीं हैं।  उनको भी जिला संघ का सदस्य बनाया जाएगा और जनवरी माह में 2 दिन का एक प्रशिक्षण शिविर लगाकर सभी पर मुक्केबाज़ी खेल  प्रशिक्षको को जिला मुक्केबाज़ी संघ की तरफ से बॉक्सिंग में नई प्रशिक्षण तकनीकों एवं खेल के नए नियमों से अवगत कराया जाएगा।  जिससे कि मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक अपने खिलाड़ियों को नयी तकनीक के साथ प्रशिक्षण दे सके। तथा हरिद्वार जिले से कुछ अन्य खेल शिक्षक जो मुक्केबाजी खेल से जुड़ना चाहते हैं एउनको भी इस मीटिंग में आमंत्रित किया जा रहा है।
हरिद्वार में जनवरी माह में एक उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने की योजना भी संघ के सभी सदस्यों द्वारा बनाई जा रही हैए जिसका फाइनल तिथि का घोषणा इस वार्षिक आम बैठक  के उपरांत की जाएगी।
इस मौके पर हरिद्वार में जिला मुक्केबाज़ी संघ के संरक्षक   नरेन्द्र  सिंह  अरविंद पवार उपाध्यक्ष कर्नल एच एस शर्मा पवन सिंह सचिव नवीन चौहान शिखा चौहान मयंक शर्मा राहुल बैंसला आदि उपस्थित रहे  ।May be an image of 2 people, people sitting, people standing and text that says 'HOSPITAL'