Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowमसूरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार किया

मसूरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार किया

मसूरी। पुलिस ने आईटीबीपी के कंबेट विंग में तैनात महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म के आरोपी बल के जवान को गिरफ्तार कर लिया। जिसे देहरादून मजिस्टेªट के समक्ष पेश होने के लिए भेज दिया गया। मालूम हो कि कोतवाली मसूरी में आईटीबीपी की महिला जवान ने एक जवान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा कर तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने मामले की विवेचना महिला एसआई पिंकी पंवार को सौपी व आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया तथा धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार थाना कैन्ट ने शुरू की व आईटीबीपी कंबेट विंग में कार्यरत 29 वर्षीय जवान मोहन सिंह दानू पुत्र स्व. हिम्मत सिंह निवासी ग्राम खुन्ती पोस्ट खुन्ती थाना बलवाकोट तहसील धारचूला जिला पिथौरागढ को गिरफ्तार कर लिया व उन्हें न्यायालय में पेश होने हेतु भेज दिया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी, उप निरीक्षक महिला पिंकी पंवार व कांस्टेबल शेखर थे।

ध्यान योग व सकारात्मक विचार से मनुष्य के रोग कट जाते है: डा. उदय शाह

मसूरी। कैमल्स बैक रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति मसूरी के सभागार में ध्यान एवं योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर आध्यात्मिक वैज्ञानिक डा. उदय शाह ने सिखाये। वहीं उन्होंने छाया शास्त्र पर आयोजित कार्यशाला में मनुष्य के शरीर पर आभा मंडल के पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैमल्स बैक रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वैज्ञानिक डा. उदय शाह ने पहले योग के माध्यम से रोगों के उपचार के बारे में बताया व उसके बाद मानव शरीर पर आभा मंडल के पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी।

मुंबई से आये डा. उदय शाह ने बताया कि मानव शरीर के आभामंडल का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है अगर कोई मनुष्य सकारात्मक सोच के साथ कार्य करे व आध्यात्म से जुंडा रहे तो वह शून्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी धर्म को मानता हो उसे साधना मेडिटेश व योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन पर पिछले जनम का गहरा प्रभाव रहता है अगर उनकी कोई इच्छा रह गई तो वह इस जनम में उसे कैसे पूरा करे उस दिशा में कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य मस्तिष्क से ही रोगों को पैदा करता है अगर उसकी सोच सकारात्मक होगी तो जल्दी से कोई रोग नहीं आयेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस बीमारी को लोग वंशानुगत कहते हैं ऐसा नहीं है वह उनके पिछले जनम के अनुसार होती है। अगर हम मन को मुक्त करेंगे तो शरीर से बीमारी भी मुक्त हो जाती है।

उन्होंने कहा कि जब से मनुष्य ने कुदरत के खाने पीने, सोचने के नियम तोड़े है उससे मुक्त होना होगा, मांसाहार छोड, सात्विक भोजन व शाकाहार को अपनाना होगा व प्रकृति से जुडना होता तो मानव स्वस्थ्य होना शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मानव को पुरूषार्थ करना चाहिए लेकिन अधिक लालच नहीं करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति के सचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि डा. उदय शाह ने हिदुं संस्कृति को वैज्ञानिक परिपेक्ष से बताने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पूर्व जन्मों का प्रभाव मनुष्य पर रहता है इसके वैज्ञानिक आधार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस तरह मनुष्य अपनी नकारात्मक सोच को सकारात्मक में बदले इसके बारे में बताया ताकि मनुष्य का जीवन सुखी हो सके। उन्हांेने कहा कि मनुष्य को संतोष करना सीखना चाहिए यही स्वस्थ्य जीवन की कुंजी है। इस मौके पर जीके गुप्ता, डीके जैन, विक्रम सिंह नेगी, अमन, धनप्रकाश अग्रवाल, आर मूर्ति, सहित बड़ी संख्या मंे वरिष्ठा नागरिक मौजूद रहे।

 

अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर हिलदारी का मेगा क्लीन-अप ड्राइव में एकत्र किया गया 620 किलो सूखा कचरा

मसूरी। हिलदारी के तत्वाधान में लंढौर साउथ रोड राजमंडी में विश्व पर्वत दिवस पर वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका परिषद, हिलदारी, कीन, मसूरी गर्ल्स, रूबीना इंस्टीटयूट एवं द फर्न ब्रेंटवुड ने संयुक्त अभियान चलाकर 620 किलो सूखा कूड़ा एकत्र किया। विश्व पर्वत दिवस पर हिलदारी के तत्वाधान में लंढौर साउथ रोड पर चलाये गये वृहत स्वच्छता अभियान में साउथ रोड राजमंडी की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में सूखा कूड़ा एकत्र किया गया। सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से चलाये गये स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में स्वयसेवियों ने प्रतिभाग किया व अपने शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। इस मौके पर हिलदारी के प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने बताया कि हिलदारी नेस्ले इंडिया द्वारा समर्थित एक पहल है, जिसमें स्त्री मुक्ति संगठन कार्यान्वयन पार्टनर एवं रेसिटी नेटवर्क तकनीकी भागीदार है।

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद मसूरी, कीन, हिलदारी, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, द फन ब्रेंटहुड के सहयोग से सॉउथ रोड राजमंडी वॉर्ड 5 में स्वच्छता अभियान चला गया। जिसमें 620 किलो सूखा कचरा निकाला गया। जिसे आईडीएच स्थित ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर ले जाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा स्थानीय निवासियों को पर्वतीय क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता के साथ जागरूक किया गया साथ ही लोगों को पर्वतों के प्रति अपने दायित्वों के बारे में भी बताया गया। वहीं स्थानीय निवासियों को अपने कूड़े को पर्यावरण मित्र को देने के लिए जागरूक किया गया। हिलदारी और कीन द्वारा लगातार लोगो को समझाया जा रहा है कि वह सड़क किनारे, नाले या पहाड़ एवं जंगलो में कूड़ा ना फेके। क्योंकि जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पर्वतों की भौगोलिक स्थिति में परिवर्तन आ रहा है इसलिए इन क्षेत्रों का विकास और संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। जिससे कि क्षेत्र के साथ पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है।May be an image of 8 people, people standing, outdoors and tree

उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों में नगर पालिका परिषद मसूरी, हिलदारी एवं कीन के साथ ही विभिन्न संगठनों के संयुक्त प्रयासों से 120 स्वच्छता अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए हैं एवं 607 मेट्रिक टन सूखा कूड़े का व्यवस्थित निस्तारण किया गया एवं लैंडफिल में जाने से रोका गया। इस मौके पर कीन संस्था के अशोक कुमार ने कहा कि इस अभियान का उददेश्य शहर को स्वच्छ बनाना है और लगातार सभी के सहयोग से किए गये प्रयास से मसूरी को उत्तराखंड में स्वच्छता में पहला स्थान मिला है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया िकवह अपना कूड़ा पहाडियों पर न फेंके बल्कि कूडा एकत्र करने वाले को दें।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सफाई कर्मचारी को कूड़ा नहीं देते उनके खिलाफ नगर पालिका को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि वे कूड़ा इधर उधर न फेंक सकें। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद मसूरी के स्वास्थ्य विभाग से सेनेटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्रे बिष्ट, हवलदार प्रताप पवार, रूबी इंस्टीट्यूट से रुबीना अंजुम, द फर्न ब्रेंटवुड से निशा, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसूरी से इको क्लब की अध्यापिका मासंती धनाई और छात्राएं नैना, सुनीता कोहली, सुनीता दुमोगा, प्रमिला, रंजीता, ईशा, रेखा, प्रियंका, अंजलि, शिवानी, कीन संस्था से अशोक कुमार, विक्रम, शुभम, अजीत, कमल, निधि, विपिन और टीम हिलदारी से कमल, अभिलाष, रोहित, अरुण, किरन, लीला, निशा, जेबा, अंजली, माया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments