Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandटिहरी : गर्भवती महिला ने तीन बच्‍चोंं को दिया जन्‍म, 108 एंबुलेंस...

टिहरी : गर्भवती महिला ने तीन बच्‍चोंं को दिया जन्‍म, 108 एंबुलेंस सेवा की जागरूकता से महिला और नवजात सभी सुरक्षित

नई टिहरी, उत्तराखंड़ के टिहरी जनपद में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, कीर्तिनगर क्षेत्र के बडियारगढ़ के चौंरीखाल में 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की जागरुकता और समझदारी से एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। कर्मचारी और स्वजन गांव से सड़क तक लगभग आधा किमी दूर मोबाइल फोन की रोशनी में गर्भवती महिला को चारपाई उठाकर लेकर आए। महिला और नवजात सभी सुरक्षित हैं और श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती हैं।

टिहरी के चौंरीखाल निवासी महिला अंजू देवी को रात लगभग दस बजे प्रसव पीड़ा हुई। ग्रामीणों ने 108 सेवा को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद रात सवा 11 बजे एंबुलेंस में कार्यरत फार्मासिस्ट हिमांशु रावल और चालक महेंद्र गांव पहुंचे। तब तक महिला घर पर एक बेटी को जन्म दे चुकी थी। हिमांशु ने नवजात को दवा आदि दी और उसके बाद महिला को आधा किमी पैदल चारपाई पर लेकर स्वजन और कर्मचारी एंबुलेंस तक लाए। बीती रात गांव में लाइट न होने के कारण मोबाइल फोन की लाइट में ही महिला को चारपाई पर उठाकर लाया गया और उसके बाद श्रीनगर बेस अस्पताल लेकर रवाना हुए|, सात किमी आगे चलने के बाद चिलेड़ी गांव के पास महिला ने एंबुलेंस में दो बच्चों को जन्म दे दिया। जिसके बाद रात ढाई बजे एंबुलेंस से महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। महिला और उसके तीनों नवजात बच्चों की हालत ठीक है। 108 सेवा के प्रभारी रजत उनियाल ने बताया कि महिला को समय पर अस्पताल लेकर जाने के लिए टीम पहुंच गई थी। महिला और बच्चे सुरक्षित हैं।

वहीं, इस संबंध में डा. संजय जैन (सीएमओ टिहरी गढ़वाल) ने कहा कि 108 सेवा के कर्मचारियों ने बेहद सूझबूझ का काम किया है जिससे महिला का सुरक्षित प्रसव हो सका।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments