तनिष्क एकेडमी ने जीता खेल महाकुंभ अंडर-14 फुटबॉल का खिताब

0
25

देहरादून, खेल महाकुंभ के तहत आयोजित अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। दिनांक 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में विकासनगर और तनिष्क एकेडमी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर तनिष्क एकेडमी ने विकासनगर को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

इसके पश्चात फाइनल मुकाबला Trainer FC और तनिष्क Academy के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। तनिष्क एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट रक्षात्मक और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Trainer FC को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान तनिष्क एकेडमी की टीम ने उच्च स्तरीय खेल भावना, कड़ा परिश्रम और बेहतरीन अनुशासन का परिचय दिया। टीम के इस शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत पर खेल प्रेमियों व क्षेत्रवासियों ने पूरी टीम, खिलाड़ियों तथा कोच को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here