एस डी पी सुविधा को संचालित किये जाने को लेकर प्रमुख अधीक्षक को दिया ज्ञापन

0
15

हरिद्वार , (कुलभूषण):जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक राजेश गुप्ता को एस डी पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) उपलब्ध सुविधा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ज्ञापन दिया। प्रदेश सचिव कांग्रेस रविश भटीजा ने कहा कि डेंगू के बढ़ने की आशंका है डेंगू का प्रकोप दस्तक दे रहा है साथ ही कुछ गंभीर बीमारियों के लिए एस.डी.पी की जरूरत पड़ती है।
एस.डी.पी सुविधा गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवन रक्षक सेवा है । वर्तमान में आस पास एस.डी.पी की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपसे निवेदन है कि एस.डी.पी सुविधा 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित हो, पर्याप्त स्टाफ व आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध हो साथ ही यह सुनिश्चित किया जाय कि एस.डी.पी मशीन एवं संबंधित उपकरण पूरी तरह कार्यशील रहें जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर एस.डी.पी की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर दीपक कपूर, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, अनंत पाण्डेय, दीप सिंह, सुमित सक्सेना उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here