Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesGujratब्रैकिंग : गुजरात के मोरबी में अचानक केबल ब्रिज टूटा, कई लोग...

ब्रैकिंग : गुजरात के मोरबी में अचानक केबल ब्रिज टूटा, कई लोग नदी में गिरे, बचाव कार्य जारी

अहमदाबाद, गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी में रविवार शाम एक केबल पुल गिर गया, जिसमें 45 लोगों की मौत 126 लोगों को बचाया गया है, इस दौरान कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था। पुल गिरने से कई लोग नदी में गिर गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से पुल गिरने के बाद नदी में गिरे लोगों को बचा रहा है। हादसे के बाद केबल ब्रिज की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि ब्रिज बीच से टूटकर नदी में समा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments