नई टिहरी से (सुरेंद्र प्रसाद भट्ट)स्वच्छता ही सेवा-2025 एवं साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, वार्ड सभासद प्रीति पोखरियाल एवं मानबेद्र रावत द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इसके उपरांत सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल दुंगीधार, नई टिहरी इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, व्यापार मण्डल नई टिहरी, क्लीन हिमालय-ग्रीन हिमालय युवा समूह, वीरांगना महिला स्वयं सहायता समूहों तथा पालिका कर्मियों की सहभागिता से सांई चौक से नगरपालिका कार्यालय टिहरी तक 02 किमी० विशाल मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
नगरपालिका हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित जनसमूह ने स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान हेतु विभिन्न संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल दुंगीधार को स्वच्छता में भागीदारी स्कूल श्रेणी एवं वॉल पेंटिंग-चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेतु सम्मानित किया गया।
क्लीन हिमालय-ग्रीन हिमालय युवा समूह को सामाजिक श्रेणी में स्वच्छता भागीदारी एवं सोर्स सेग्रीगेशन जन-जागरूकता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त वीरांगना महिला स्वय सहायता समूह, नई टिहरी इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी, नरेन्द्र महिला विद्यालय बीपुरम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर दुंगीधार, आचार्य श्रीचंद्र कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, डायट नई टिहरी एवं उद्योग एवं व्यापार मण्डल नई टिहरी को भी विशिष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने सभी नागरिकों से अपील की कि हर बुधवार एक घंटे स्वच्छता श्रमदान अवश्य करें।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के निदेशक गौतम बिष्ट, एनटीआईएस से प्रीति नेगी, व्यापार मण्डल नई टिहरी अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह, शिव सिंह सजवाण, विजय लक्ष्मी, लक्ष्मण सिंह रावत बिरेन्द्र, कुंवर सिंह,संतोष कान्ती, रविन्द्र रावत, शीशपाल सजवाण, चरण सिंह,पूरन सिंह राणा, लविका नेगी, परमवीर चौहान, आंचल नेगी, आयुषी खण्डूरी,क्लीन हिमालय- ग्रीन हिमालय युवा समूह से दिव्यांशु रावत,रोहित बैलवाल,दीपक नेगी,गणेश डिमरी,प्रियांशु रावत,सार्थक मेहरा, राहुल नौटियाल, अंजु भट्ट, डायट से प्रशिक्षु सबाना त्यागी, कल्पना डोभाल, रोहित नेगी सहित विद्यालयों के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, क्लीन हिमालय-ग्रीन हिमालय समूह के युवा सदस्यों एवं डायट प्रशिक्षुओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।


Recent Comments