Thursday, May 9, 2024
HomeNationalअंधविश्वास : भगवान बनने की चाहत में शख्स ने आरी से काट...

अंधविश्वास : भगवान बनने की चाहत में शख्स ने आरी से काट डाला खुद का गला

नई दिल्ली, अंधविश्वास यदि किसी के दिमाग में घर कर जाता है तो उसके लिए सही-गलत का फर्क खत्म हो जाता है। इसी अंधविश्वास के चक्कर में थाईलैंड के एक शख्स ने आरी लेकर अपने हाथ से अपना गला काट लिया। शख्स की पहचान थम्माकरोण वंगपरीचा के रूप में हुई। थम्माकरोण के मन में ये बात घर कर गई थी कि अगर वो अपना सिर काट लेगा तो उसका अवतार भगवान के रूप में होगा। मामला 15 अप्रैल का बताया जा रहा है।

थम्माकरोण की बॉडी थाईलैंड के नोंग बुआ लम्फू प्रांत मंदिर से मिली। थम्माकरोण वाट फु हिन मंदिर में पुजारी था। उसने एक बड़ी आरी से अपना गला मंदिर परिसर में काट लिया। उसे ऐसा लगने लगा था कि अपनी बलि चढ़ाकर वो भगवान बन जाएगा। थम्माकरोण को जानने वालों के मुताबिक़, पुजारी बीते पांच साल से इस अनुष्ठान की तैयारी में लगा था। उसने कई लोगों को इसकी जानकारी दी थी। सभी को लगता था पुजारी मजाक कर रहा है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो सच में ऐसा कर बैठेगा। जब थम्माकरोण की लाश मिली तो हर कोई हैरान रह गया।

थम्माकरोण की लाश को सबसे पहले उसके भतीजे ने देखा। बग़ल में रखी गई चिट्ठी से सारा खुलासा हुआ। उसमें ही थम्माकरोण ने लिखा कि वो बीते पांच साल से अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था। मौत के बाद अब वो भगवान के अवतार में जन्म लेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है (साभार उत्तम हिन्दू न्यूज)।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments