हरिदार,(कुलभूषण )ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें एमडी इंटरनेशनल स्कूल ,स्मार्ट डीपीएस ,डिवाइन लाइट , एड्वेंट स्कूल, पार्थ सारथी, बीएमडीएवी ,अचीवर्स होम आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर अनीता शर्मा रहीl
इस अवसर पर अपने संबोधन में मेयर अनीता शर्मा ने कहा की नृत्य आत्मा की छिपी हुई भाषा है , नृत्य ऐसी कला है जिससे मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ होता है । निर्णायक समिति में मनुकात्र एवं ग्रेसी सिंह रहे ने अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया था lमैनेजमेंट कमेटी में श्री अनमोल, हिमांक एवं उमेश राणा शामिल थे जिन्होंने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन कियाl प्रथम स्थान पर स्मार्ट डीपीएस, द्वितीय स्थान पर एमडी इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान पर डिवाइन लाइट स्कूल रहेl
स्कूल के प्रधानाचार्य कुरियन एंटनी ने कहा कि नृत्य के माध्यम से छात्र टीमवर्क और कौशल सीखते हैं जो छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ खेल, संगीत, नृत्य आदि कलाओं को व्यक्तित्व निखारने में अहम भूमिका का उल्लेख किया।
इस अवसर पर नेहा रावत, ममता शर्मा, तपस्या तनीजा ,शिवांगी जोशी, दीक्षा ,शुची, पूजा, मोहित, अंकिता,सागर आदि ने अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।



