Friday, May 3, 2024
HomeStatesUttarakhandगृह जनपद पहुंचने पर प्रीति नेगी का जोरदार स्वागत

गृह जनपद पहुंचने पर प्रीति नेगी का जोरदार स्वागत

रुद्रप्रयाग। साइकिल से अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर नया विश्व रिकार्ड बनाने वाली बहादुर बेटी प्रीती नेगी का गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे विश्व में भारत का डंका बजाने वाली रुद्रप्रयाग की बेटी प्रीति नेगी का आर्मी जवान, सैनिक कल्याण विभाग, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
रुद्रप्रयाग जिले के तेवड़ी गॉव की रहने वाली प्रीती नेगी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को साइकिल से चार दिन में फतह कर तिरंगा फहराया प्रीती की इस उपलब्धि से जनपद ही नहीं उत्तराखंड व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ।
18 दिसम्बर की सुबह छः बजे प्रीती ने साउथ अफ्रीका तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत देश का तिंरगा लहराते हुए और एक नया विश्व रिकार्ड कायम किया। जबकि इससे पूर्व पाकिस्तान की समर खान ने चार दिन में यह समिट पूरा किया था और प्रीती ने रिकॉर्ड ब्रेक करके तीन दिन में ही समिट पूरा करके नया विश्व रिकार्ड भारत के नाम किया।
प्रीती के गृह जनपद पहुंचने की खबर सुनते ही लोग जगह-जगह स्वागत में खड़े थे। मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों ने प्रीती और उनकी माता भागीरथी देवी का जोरदार स्वागत किया। व्यापारियों ने चित्र स्वरूप में केदारनाथ भगवान के प्रतीक चिन्ह के साथ शाॅल ओढ़ाकर खुशी जताई। प्रीती ने स्थानीय लोगोें एवं व्यापारियों से मिले प्यार और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जनपद में पहुंचने पर काफी खुशी हो रही है।
प्रीती ने इस रिकॉर्ड को शहीद माउंटेनियर एवरेस्टर सविता कंसवा, नोमी रावत और भारतीय सेना के जाबांज सिपाही अपने शहीद पिता राजपाल सिंह को श्रद्धाजंली स्वरूप समर्पित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments