बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर बवाल: ललन सिंह बोले- हम सभी धर्मों का करते हैं सम्मान

0
1764

पटना, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि जदयू सभी धर्म का सम्मान करती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि चंद्रशेखर के इस बयान पर राजद को संज्ञान लेना चाहिए। कहीं ना कहीं अपने बयान पर चंद्रशेखर अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

रामचरितमानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवादित बयान को लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। डॉ. चंद्रशेखर राजद कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी अब चंद्रशेखर के खिलाफ दिखाई दे रही है। जदयू के कार्यकर्ताओं ने भी अब शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जदयू कार्यकर्ता जगह-जगह रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं। इन सबके बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि जदयू सभी धर्म का सम्मान करती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि चंद्रशेखर के इस बयान पर राजद को संज्ञान लेना चाहिए। कहीं ना कहीं अपने बयान पर चंद्रशेखर अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं।