Sunday, May 19, 2024
HomeStatesUttarakhandदेवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत और विधानसभा संयोजक तरुण बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता दिलाई देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं देश में जिस तरह नरेंद्र मोदी की सरकार के विकास कार्य हुए हैं वह सराहनीय है
प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने अपने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांग, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने के साथ-साथ भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं के मानदेय में 1800 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया। डबल इंजन की सरकार में गांव-गांव को सड़क से जोड़ने के साथ ही पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। कहा कि चुनाव में जनता को याद करने वाली कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर सबसे अधिक भ्रष्टाचार हुआ था। कांग्रेस के नेता केवल निजी स्वार्थों की राजनीति करते हैं। जबकि, भाजपा जनता की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करती है।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत और विधानसभा संयोजक तरुण बंसल सह संयोजक हरिमोहन अरोरा सह संयोजक प्रताप बिष्ट नामित पार्षद मुकेश लवली जिला महामंत्री नीरज बिष्ट जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा शामिल रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments