देहरादून। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2026 के अवसर पर कनिष्क हॉस्पिटल में इस वर्ष की थीम “Behind the Mask: Who Heals the Healers?” के अनुरूप सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिवार द्वारा अपने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवाओं तथा मरीजों के प्रति उनकी निस्वार्थ प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और आश्वस्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष की थीम चिकित्सकों के त्याग, समर्पण तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करती है। कनिष्क हॉस्पिटल अपने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
वर्षों से जनसेवा के लिए समर्पित कनिष्क हॉस्पिटल आज दो शाखाओं से आगे बढ़कर 150 बेड के NABH Accredited मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में स्थापित हो चुका है। अस्पताल में गैस्ट्रो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो surgery, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, यूरोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर (ICU) सहित आधुनिक चिकित्सा की लगभग सभी प्रमुख सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
कनिष्क हॉस्पिटल का विश्वास है कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला एक प्रेरित, सुरक्षित और संतुष्ट टीम होती है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, निरंतर कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, उत्कृष्ट कार्य के लिए नियमित सम्मान, टीम-बिल्डिंग गतिविधियाँ, खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन तथा सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
अस्पताल अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत समय-समय पर टीबी रोगियों को पोषण सहायता, रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रमों में सेवा एवं सहयोग, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं औषधि सहायता तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहा है।
कनिष्क हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य, विश्वास और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना भी है। भविष्य में भी अस्पताल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के साथ कर्मचारी कल्याण, चिकित्सकों के सम्मान और सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाता रहेगा।

Recent Comments