Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowखास खबर : उत्तराखंड़ में पीसीएस अधिकारियों के बम्पर तबादले

खास खबर : उत्तराखंड़ में पीसीएस अधिकारियों के बम्पर तबादले

देहरादून, प्रदेश के मुखिया का पद संभालने पुष्कर सिंह धामी ने पीसीएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए हैं। बीते दिवस देर शाम शासन ने नए पीसीएस अधिकारियों की तबादला लिष्ट जारी कर दी। जिसमें 11 अधिकारियों के तबादले किये गए।

जनपद देहरादून के डिप्टी कलेक्टर के पद पर पीसीएस विनोद कुमार को नियुक्त किया गया है।
राकेश तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर से ऊधमसिंहनगर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया।

उदय राज सिंह को अपर सचिव गन्ना चीनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। जबकि उनके पास अपर सचिव पेयजल नमामि गंगे ग्रामीण विकास निदेशक स्वजल मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और प्रभारी प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम की जिम्मेदारी पहले से हैं।

पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंहनगर का एडिशनल चार्ज दिया। इससे पूर्व उनके पास संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के अलावा उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी थी।

पीसीएस अधिकारी दीप्ति सिंह को श्रम आयुक्त हल्द्वानी से हटाकर अपर सचिव विद्यालय शिक्षा शासन में भेजा गया है। जबकि पीसीएस अधिकारी जय भारत सिंह से नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार का चार्ज लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाकर ऊधमसिंहनगर भेजा गया।

पीसीएस अधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल से अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी लेकर उनको बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया। है।

चमोली से डिप्टी कलेक्टर
कौस्तुभ मिश्र को हटाकर डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments