Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhand दून में डेंगू के छह नए मामले

 दून में डेंगू के छह नए मामले

देहरादून। दून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को दून में छह नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल 82 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि विजय पार्क की 52 वर्षीय एक महिला मसूरी रोड पर अस्पताल में भर्ती है। वहीं एक दस माह का बच्चा भी संक्रमित होकर एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं 24, 30, 43 एवं 80 साल के लोगों को भी डेंगू हुआ है। जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है और उनकी हालत सामान्य है। बताया कि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लार्वा सर्वे और फॉगिंग की जा रही है। दून में 973250 आबादी के तहत 197493 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 9113 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसे नष्ट कर दिया गया है।

 

 

उत्तराखंड में कोरोना के 16 नए केस

देहारादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 13 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 169 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 12351 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं,  देहरादून में नौ, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में दो-दो व नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत पहुंची:  प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343815 हो गई है। इनमें से 330112 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

नगर निगम में नहीं खुले ट्रैक्टर ट्रॉली के टेंडर

देहरादून। नगर निगम देहरादून में शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली के टेंडर नहीं खुले। अफसरों के मुताबिक बैठकों में व्यस्तता के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच में लंबा वक्त लगने की बात भी उन्होंने कही है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब सोमवार तक स्थिति साफ हो पाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments