Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowअशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य...

अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का सीएम धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

चमोली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेपडो थराली पहुंचकर अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। मेला समिति ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सहित मंच पर आसीन माननीयों का सयुंक्त माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि मै शहीद भवानी दत्त जोशी को हाथ जोडकर नमन करता हूं मैं गौरवांवित हूं के मुझे शहीद मेले में शामिल होने का अवसर मिला और शहीदों को सम्मानित करने का मौका मिला कहा कि हर वर्ष यह मेला आयोजित होना चाहिए इसलिए शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि कुलसारी मैदान में नदी कटाव हेतू बाढ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग, थराली अस्पताल का उच्चीकरण किया, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व देवाल को आने वाले समय में नगर पंचायत बनाया जाएगा। कहा कि नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी। ब्रहमताल,सुपताल झलताल को पर्यटन में लाने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैंकिग यूनिट की योजना बनाई जाएगी थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने धनराशि 16.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमेें राइका सवाड तथा राइका बौरागाड में पुस्तकालय व कम्प्यूटर तथा शौचालय निर्माण के निर्माण के लिए 126.9 लाख, नन्दानगर बाजार में प्लास्टिक कूडा निस्तारण मशीन की व्यवस्था के लिए 17.41 लाख तथा घाट बाजार की बाढ सुरक्षा दीवार के लिए 350.98 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण तथा राइका कुनीपार्था, राइका कुलसारी में पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष तथा शौचालय निर्माण के लिए 108.62 लाख, देवाल के हरनी में लौहसेतु निर्माण के लिए 474.39 लाख, नन्दानगर के सलबगड बूरा मोटर मार्ग के किमी 1 किमी से 5 किमी तक कि डामरीकरण के लिए 472.57 लाख तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निमार्ण के लिए 99.37 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब गोपेश्वर के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह विष्ट, महिपाल गुसांई, संरक्षक क्रंाति भटट तथा महामंत्री दिनेश जोशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टमटा, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश मैखुरी, श्रीमती विमला जोशी, ले0कर्नल हरीश जोशी, मेला अध्यक्ष वीरेन्द्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी, देवी प्रसाद जोशी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी थराली रविन्द्र जुंवाठा सहित स्थानीय जनता मौजूद रही

जनजातियों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठना को सशक्त किया : राज्यपाल

खटीमा, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सेवा प्रकल्प संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित “स्वतंत्रता आंदोलन में जनजाति नायकों का योगदान” महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में लगी स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदाय ने महत्वपूर्ण और महान योगदान दिया है साथ ही जनजातीय समाजों ने अपने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शक्तिशाली और प्रभावशाली रूप से संघर्ष किया है।  उन्होंने कहा कि जनजातियों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठना को सशक्त किया।

जनजातीय समाजों ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सशक्त आंदोलन चलाए, गुड़िया सत्याग्रह, असहिष्णुता के खिलाफ संगठन किया और आर्य समाज, सनातन धर्म सभा जैसे आंदोलनों में भी अपना योगदान दिया।

वीर बिरसा मुंडा, सिद्धो और कान्हु मुरमु, झसिया भागत, रानी गैडी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी जनजातियों ने अपने लोगों को विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ उठने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जानों को न्यौछावर करते हुए उठाया और लोक विद्रोह के माध्यम से अपनी स्वतंत्रता को प्राप्त की।
उत्तराखण्ड में जब जनजातीय समाज की चर्चा होती है तो 5 मुख्य जनजातियां थारु, बुक्सा, जौनसारी, भोटिया एवं राजी समाज का जिक्र आता है। इन सभी जनजातियां द्वारा प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

जनजातीय समाज का प्रयास, सबका प्रयास, ही आजादी के अमृतकाल में बुलंद भारत के निर्माण की ऊर्जा है।  भारत सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जनजातीय समाज के आत्मसम्मान के लिए, आत्मविश्वास के लिए, अधिकार के लिए, हम दिन-रात मेहनत करेंगे, जनजातीय गौरव दिवस इस संकल्प को दोहराने का दिन है।

आज हमारे देश के प्रथम नागरिक के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, हमारी महामहिम राष्ट्रपति के रूप में ना सिर्फ जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा रही हैं, श्रीमती मुर्मु जी का जीवन हर भारतीय को प्रेरित करता है। उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता हर भारतीय के लिए गर्व करने के समान है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं। आज़ादी का ये अमृतकाल, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का काल है। भारत की आत्मनिर्भरता, जनजातीय भागीदारी के बिना संभव ही नहीं है।

आदिवासी और ग्रामीण समाज में काम करने वाले ये देश के असली हीरो हैं। यही तो हमारे डायमंड हैं, यही तो हमारे हीरे हैं।प्राचीन काल से भारत के विभिन्न जनजाति समुदाय अपनी विशिष्ट जीवन शैली एवं संस्कृति का पालन करते आए हैं और इसी कारण उन्होंने अपना स्वाभिमान जीवित रखा है।

जनजातीय समाज ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपने सांस्कृतिक संपदा, सामाजिक संगठनों, नेतृत्व और संघर्ष के माध्यम से देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका योगदान हमारे देश की स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है और हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक राजकुमार (भगवान राम) के पुरुषोत्तम बनने में सबसे बड़ा योगदान जनजातियों का था। राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनजातियों का सेना में भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जनजातियों ने खेल से लेकर फौज तक सभी क्षेत्रों में कमाल किया है।
उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों, कला, संस्कृति को अच्छी तरह समझे और दुनिया को भी अपनी महान विरासत से परिचित कराएं। उन्होंने टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का अधिक से अधिक उपयोग करने पर भी बल दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, तुषार सैनी, सहित डॉ.अग्रवाल, देव सिंह राणा, हरीश राणा, मलकीत सिंह राणा,सुश्री कामिनी राणा, सुरेश चंद्र पाण्डेय, ओम प्रकाश राणा, डॉ.देव सिंह, संदीप राणा, सुश्री संजना राणा, सुश्री सुष्मिता राणा, डॉ.विवेक अग्रवाल, दान सिंह राणा, मधु राणा, ए.प्रिया आदि उपस्थित थे।

 

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक कर देश एवं प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की राज्यपाल ने की कामना

नानकमत्ता, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को श्री नानकमत्ता साहिब स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर देश एवं प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।  गुरुद्वारे पहुंचने पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरबंस सिंह चुग ने उन्हें स्मृति चिन्ह सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरू के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, यहां आकर असीम ऊर्जा और शांति की अनुभूति होती है। उन्होने कहा कि सच्चे बादशाह गुरू नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करूणा, सेवा आदि का जो सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। उन्होंने गुरुनानक देव जी महाराज के आदर्शों और सिद्धांतों को में उतारने की जरुरत बताई

 

दतिया पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री के साथ अधिकारियों की व ली बैठक

देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुँचे, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
दतिया के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध को स्वीकारते हुए एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश के दालों का उत्पादन अधिक होता है और मध्य प्रदेश व उत्तराखण्ड के बीच एक करार समझौता के बाद उत्तराखण्ड को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दालों निर्यात की जाऐगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों राज्यों के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही एक-दूसरे के राज्य का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड ग्वालियर आर0पी0 चक्रवर्ती, उपसंचालक कृषि जी0एस0 गोरख, कदम सिंह, अनिल कुमार शर्मा, आलोक वर्मा, दुर्गाशंकर शुक्ला, धर्मवीर राणा, विवेक तिवारी, मनीष गुप्ता, राजीव तिवारी, प्रकाश चंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments