42 हजार करोड़ मूल्य से अधिक की 1100 कृषि एवं पशुपालन की परियोजनाओं का राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा नई दिल्ली में उद्घाटन एवं शिलान्याश किया
देहरादून , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य योजना एवं दलहन आत्म निर्भरता मिशन का शुभारंभ पर कृषि एवं संरचना कोश, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कृषक भाई बहनों को 42 हजार करोड़ मूल्य से अधिक की 1100 कृषि एवं पशुपालन की परियोजनाओं का राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर पूसा नई दिल्ली में उद्घाटन एवं शिलान्याश किया गया।
राज्य स्तर पर उपरोक्त कार्यक्रम के शुभारम्म का आयोजन स्व0 हरवंश कपूर मैमोरियल हॉल गढी केन्ट देहरादून में किया गया। जिसमें मा0 कबिना मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन सौरभ बहुगुणा जी, मा0 कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण गणेश जोशी , राज्य सभा सासद नरेश बंसल, मा0 विधायक विधान सभा क्षेत्र गढी कैट सवीता कपूर, स्थानीय पाषद गण, अन्य जनप्रतिनिधिगण के अतिरिक्त लगभग एक हजार कृषक पुरूष, कृष महिलायें, प्रतिगतीशील पशुपालक एवं मत्स्य पालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर शुभारम्म कार्यक्रम को राज्य के समस्त 95 विकासखण्डों के साथ-साथ चमोली एवं अल्मोड़ा जनपदीय मुख्यालय पर भी कृषि एवं पशुपालन विभाग
द्वारा आयोजित कर 2070 कृषकों एवं पशुपालकों द्वारा कार्यक्रम को वेबकास्ट के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम में पशुपालन विभागन्तर्गत पशु स्वास्थ्य एवं रोग नियन्त्रण, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन सेक्टर) योजनाओं से सम्बन्धित योजनाओं का शुभारम्म किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा0 एस0एन0 पण्डेय, सचिव, कृषि विभाग, उत्तराखण्ड शासन, सुश्री अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास, सुश्री झरना कमठान, आयुक्त ग्राम्य विकास, डा0 उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग, डा0 परमा राम, निदेशक, कृषि विभाग, डा0 राकेश सिंह नेगी, मुख्य अधिशासी अधिकारी, उत्तराखण्ड लाईवस्टाक डेवलपमेन्ट बोर्ड, डा0 प्रलयकर नाथ, मुख्य अधिशासी अधिकारी, उत्तराखण्ड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड, डा0 सुनील कुमार अवस्थी, डा0 अशोक कुमार, हरेन्द्र कुमार शर्मा, डा0 सतीश जोशी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देहरादून, डा0 जगमोहन सिंह अंसवाल, संयुक्त निदेशक, पशुपालन एवं पशुपालन निदेशालय से समस्त उप निदेशकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।



Recent Comments