Tuesday, June 2, 2026
HomeNationalपुणे में जीका वायरस से संक्रमित पाई गई सात वर्षीय बच्ची, जुलाई...

पुणे में जीका वायरस से संक्रमित पाई गई सात वर्षीय बच्ची, जुलाई 2021 के बाद पहला मामला

महाराष्ट्र के झाइ के आश्रमशाला में एक सात वर्षीय बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। इससे पहले जुलाई 2021 में पुणे में पहली बार रोगी पाया गया था। निवारक और नियंत्रण उपाय के संदर्भ में सर्विलांस, वेक्टर मैनेजमेंट, ट्रीटमेंट और हेल्थ एजुकेशन के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि बालिका आश्रम शाला यानी आवासीय आदिवासी विद्यालय में रहती है। यह आवासीय विद्यालय मुंबई से लगे पालघर जिले के तलासरी तालुका में है। इससे पूर्व राज्य में जीका वायरस का पहला मामला जुलाई, 2021 में पुणे में सामने आया था। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और नेत्र शोथ या आंख आना शामिल है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments