Saturday, April 27, 2024
HomeStatesUttarakhandजिलाधिकारी की शानदार पहल- अब विभागीय वाहनों को छोड़कर एक ही बस में...

जिलाधिकारी की शानदार पहल- अब विभागीय वाहनों को छोड़कर एक ही बस में दूरस्थ क्षेत्रों में जायेंगे जनपद स्तरीय अधिकारी

जिलाधिकारी मयूर दीझित की पहल पर फिजूल खर्ची रोकने के लिये सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एक बस में पहुंचे दूरस्थ क्षेत्र मनसूना”।

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग-फिजूलखर्ची को रोकने के लिये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अभिनव पहल की है जनपद के दूरस्थ क्षैत्रों में लगने वाले जनपद स्तरीय शिवरों में अब समस्त जिलास्तरीय अधिकारी अपने वाहनो मे न जाकर एक वाहन से जायेगें।
आज जिलाधिकारी मयूर दीझित नै पहल की शुरुआत करते हुये समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ एक प्राइवेट बस मे दूरस्थ क्षैत्र मनसूना में आयोजित जनता दरवार कार्यक्रम में पहुंचे।
प्रदेश भर में अपने किस्म की इस अलग पहल की जनता खूब प्रशंशा कर रही है।
सुबह कलक्ट्रेट से जब डीएम मनसूना कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करने लगे तो, कलक्ट्रेट परिसर में बस देखकर सभी हैरान हो गए। पहले डीएम स्वयं बस में सवार हुए और बाद में एक एक कर सभी अफसर बस में बैठे।
करीब 3 दर्जन से अधिक अफसरों के साथ डीएम मनूसना पहुंचे। इस तरह की अनोखी पहल पहली बार देखने को मिली। जिससे जनता, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग में खुशी है। उन्होंने कहा कि यह जिलाधिकारी की अलग सोच है जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। जहां अक्सर जिले के शीर्ष अफसरों को मंहगी और आलीशान गाड़ियों में बैठने का शोक रहता है वहीं जिलाधिकारी की यह पहल समाज में अलग संदेश देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments