Wednesday, May 8, 2024
HomeTrending Nowजनता की सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान  : कौशिक

जनता की सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान  : कौशिक

हरिद्वार 6 जुलाई (कुलभूषण) भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर कोविड. कर्फ्यू में गरीब जरूरतमंद परिवारों को निरंतर राशन वितरित कर गरीबों का सहारा बने भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक व उनकी टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि संकटकाल में निरंतर लंबे समय तक चंद्रमोहन कौशिक व उनकी टीम ने गरीब जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनकर जिस तरह घर.घर तक राशन पहुंचाने का नेक कार्य किया है।

इस मौके पर   चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है भोलेनाथ हमें इतनी शक्ति प्रदान करें कि संकट के समय हम किसी जरूरतमंद का सहारा बन सके यही हमारे लिए सौभाग्य की बात  है।

उन्होंने कहां की सम्मान देने के लिए मैं गौ रक्षा वाहिनी के सभी साथियों का धन्यवाद करता हूं इस मौके पर कीर्तिकांत शर्मा शिवम कौशिक प्रभास शर्माए अमन कौशिक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल यादवए कार्यकारी जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी सोमपाल चौधरी जितेंद्र यादव विष्णु पांडे राजेंद्र नेगी सचिन वशिष्ठ विमल रस्तोगी सचिन शर्मा अरविंद जैन आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments