Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowशास्त्री नगर में विधायक हरबंस कपूर ने किया सड़क का उद्धाटन

शास्त्री नगर में विधायक हरबंस कपूर ने किया सड़क का उद्धाटन

देहरादून, शास्त्री नगर के वार्ड 40 के सीवर प्लांट ट्रीटमेंट के पास वाली सड़क का पार्षद श्रीमती मीरा कठैथ द्वारा उद्धाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कैंट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक हरबंस कपूर के शुभ हाथों से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की गई, सभा को भी संबोधित किया माननीय विधायक हरबंस कपूर ने अपने संबोधन में सबसे पहले सभी शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन् किया | इस अवसर पर प्रेम नगर कावली मंडल के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल प्रेम नगर कावली मंडल के महामंत्री संतोष कोठियाल जनरल महादेव सिंह मंडल के महामंत्री सुमित पांडे, युवा मोर्चा के संदीप कठैथ वार्ड 40 के शक्ति केंद्र संयोजक विनोद रावत बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, हरक सिंह पटवाल, भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती आरती ध्यानी, लीला राणा, सरोज भरतरी, लक्ष्मी गुसांई, ललिता गुसांई, अनिल डंगवाल, बूथ 41 की मीडिया प्रभारी नैना शर्मा, गंगोत्री धाम के रावल पं० प्रदीप उनियाल आदि उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments