मौसम ने ली करवट : प्रदेश में कई जगह हुई सीजन की पहली बर्फबारी

0
531

देहरादून, पिछले कई समय से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिसके कारण जहां अबतक उत्तराखंड़ में बारिश का दौर शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार पूरा दिसम्बर माह बारिश से अछूता रहा, वहीं उत्तराखंड़ धूमने वाले पर्यटक ही नहीं यहां रहने वाले लोग बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन 31 जनवरी को मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार देवभूमि के मौसम ने करवट ली है और कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। नए साल से अब तक पर्यटक बर्फबारी के लिए तरस रहे थे लेकिन जनवरी के आखिरी दिन उनका इंतजार खत्म हो गया है। 31 जनवरी को देवभूमि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते देहरादून समेत उत्तराखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। महीनेभर चटख धूप के बाद आज कुछ इलाकों में बादल छाए नजर आए तो कहीं हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई |
मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया है कि देवभूमि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो चुका है। 31 जनवरी की शाम से देहरादून, हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में बारिश तो चकराता, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि कई जनपदों में बर्फबारी हो रही है। वहीं 5 फरवरी तक उत्तराखंड के 2500 से 3 हजार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 1 फरवरी से 5 फरवरी तक मौसम विभाग की ओर से बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चकराता में शुरू हुई बर्फबारी :

वहीं आज दून के जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र में सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। चकराता में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह सात बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई जो दोपहर बाद तक रुक रुककर जारी रही। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। पर्यटन व्यावसायियों केमचेहरे खिल उठे, उनका मानना है कि बर्फबारी के बाद पर्यटक चकराता पहुंचना शुरू हो जाएंगे। वहीं बर्फबारी से स्थानीय बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है। अगर मौसम ऐसे ही बना रहा तो रात या अगले दिन सुबह चकराता बाजार में बर्फबारी के आसार हैं। दूसरी और बुधवार को तापमान में अचानक गिरावट आई। चकराता के लोखंडी, लौहारी, बुधेर, देवबन, मुंडाली, खड़बा, कनासर में बर्फबारी शुरू हो गई और यह सिलसिला रात भर हल्के हल्के जारी रहा |