Wednesday, May 22, 2024
HomeStatesUttarakhandमुख्यमंत्री धामी निरीक्षण करने पहुंचे आईटी पार्क, 1905 कंट्रोल रूम का लिया...

मुख्यमंत्री धामी निरीक्षण करने पहुंचे आईटी पार्क, 1905 कंट्रोल रूम का लिया जायजा

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औचक निरीक्षण करते हुए 1905 के कंट्रोल रूम आईटी पार्क पहुंच गए मुख्यमंत्री के साथ सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1905 कंट्रोल रूम में काम करने वाले कर्मियों से खुद ही बातचीत की और साथ ही मिल रही शिकायतों का निस्तारण कैसे किया जा रहा है। इसकी भी विस्तार से जानकारी ली है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीडीए के इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि यातायात की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए। सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा कि लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, लोगों से शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं सुने और जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भेंजे। मुख्यमंत्री हर माह स्वयं सीएम हेल्पलाईन 1905 की विस्तृत समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान आई.टी.डी.ए की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

 

प्रदेश के सभी पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय : मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 03 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास करने हैं।
इस अवसर पर सचिव श्रम श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह एवं श्रमिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments