Thursday, May 2, 2024
HomeInternationalरूस ने बोला यूक्रेन पर हमला : कीव एयरपोर्ट पर कब्जे की...

रूस ने बोला यूक्रेन पर हमला : कीव एयरपोर्ट पर कब्जे की कोशिश

नई दिल्ली, यूक्रेन और रूस के बीच महायुद्ध का संकट और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। स्थिति और भी ज्यादा भयावह होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।Russia Ukraine War Ground Report: Russia Attacked On Ukraine Blast In  Ukraine Cities News In Hindi - Russia Ukraine War: भारतीय छात्र 'अमर उजाला'  से कर रहा था बात, तभी हो गया

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

कोई देश बीच में न आए, नहीं तोअंजाम बुरा होगा : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं : भारत रूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। बता दें की युद्ध की स्तिथि के बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई।

यूक्रेन राजदूत ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, बचा लीजिए वरना देश हो जाएगा तबाह

नई दिल्ली, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच भारत में मौजूद यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर युद्ध रोकने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि अगर ऐसे ही रूस हमले करता रहा तो उनका देश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के पहले से ही अच्छे रिश्ते रहे हैं। ऐसे में वह युद्ध पर विराम लगा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए तत्काल रसिया के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क कर शांतिपूर्ण समझौता करने की अपील की है।

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा
साथ ही उन्होंने इस युद्ध को लेकर रूस के बयानों की निंदा भी की है। राजदूत को लिखा ने कहा है कि रूस दावा कर रहा है कि सिर्फ मिलिट्री ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन हमले में आम लोग भी मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने रूस के 5 से ज्यादा प्लेन मार गिराए हैं इसके अलावा टैंक और ट्रकों को भी ढेर कर दिया गया है। यूक्रेन रूस विवाद पर भारत के रुख की बात करें तो वह अब तक न्यूट्रल ही रहा है। भारत वहां काम कर रहे लोगों और पढ़ाई कर रहे करीब 20,000 से अधिक छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। भारत ने यूक्रेन में मौजूद सभी लोगों को जहां है जैसे हैं उसी स्थिति में रहने के निर्देश दिए हैं, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते सभी को अपने घरों से बाहर न निकलने और छात्रों को हॉस्टल या फिर अपने रूम में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालात सामान्य होने के बाद सभी को भारत लाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। अब देखना होगा कि यूक्रेन की भारत में मौजूद राजदूत का पीएम मोदी को की गई अपील का कितना असर पड़ेगा। फिलहाल यूक्रेन पर रूस ने चारों ओर से ताबड़तोड़ वार कर दिए हैं। कई लोग हमले में हताहत होने के साथ ही यहां के कई घर तबाह हो गए हैं। सरकारी संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। दोनों देशों के तनाव के कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments