Wednesday, May 8, 2024
HomeTrending Nowरुद्रपुर : कांग्रेस पर गजरे केन्द्रीय मंत्री निशंक, किसानों को बरगलाने का...

रुद्रपुर : कांग्रेस पर गजरे केन्द्रीय मंत्री निशंक, किसानों को बरगलाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर -केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए देश के किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े तीनों कानून को किसानों के हित में है।चूंकि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक गई है,इसलिए वह इस मामले में राजनीति कर रही है।

मानव संसाधन मंत्री गुरुवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान में किसान ट्रेक्टर रैली को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कृषि कानूनों के फायदे गिनाते हुए कहा कि यह कानून न सिर्फ किसानों को बिचौलियों से मुक्त करेगा बल्कि किसानों को देश के किसी भी राज्य में अपनी फसल को बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का अवसर देगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर किसानों को बरगलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है,लेकिन किसान व जनता कांग्रेस की कथनी करनी में अंतर समझ चुकी है,इसलिए वो कांग्रेस के बहकावे में नही आएगी।

केबिनेट मंत्री निशंक ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही किसानों का शोषण हो रहा था लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों की दशा में सुधार आया है, प्रधानमंत्री देश के उत्थान के साथ साथ किसानों के हितों में निरन्तर कार्य कर रहे है।
उन्होंने कांग्रेस व भाजपा राज की तुलना करते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेस ने धान व गेंहू 3.74 करोड़ एमटी की खरीदारी की जबकि भाजपा ने 8 लाख करोड़ एमटी की खरीददारी की।भाजपा ने किसानों के हितों के लिए एक लाख करोड़ की परियोजना शुरू की है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय,विधायक राजकुमार ठुकराल,दर्जा मंत्री सुरेश परिहार,भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments