Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandरुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसबाड़ा में मलबा आने से 10 घंटे रहा अवरुद्ध,...

रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसबाड़ा में मलबा आने से 10 घंटे रहा अवरुद्ध, देर शांय यातायात हेतु खुला

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – आज सुबह लगभग 9.30 बजे रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसबाड़ा में भारी मलबा आने के कारण बाधित हो गया। जिससे आपदाग्रस्त छैत्र सहित केदार घाटी आने जाने वालों को भारी कठनाइयों से जूझना पड़ा। लगभग 40 मीटर सड़क मार्ग भारी मलबे से पट गया दोनों छोर से मशीनों द्वारा मलबा हटाने का कार्य एनएच द्वारा किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर शांत लगभग 7.30 बजे मार्ग यातायात हेतु खुल सका। मार्ग बंद रहने से आपदाग्रस्त गांवों में पहुंचने के लिये मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को दिन भर इंतजार करना पड़ा।
बता दें कि केदार घाटी जाने के सभी संपर्क मार्ग आपदा के दिन से ही बंद पडे है जिन्हें खोलने का काम चल रहा है बांसबाड़ा में मार्ग अवरूद्ध होने से केदार घाटी सहित प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग संपर्क टूट गया। यात्री वाहनों की लम्बी कतारें दिन भर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने का इंतजार करती रही। चटक धूप में यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ा। इस बीच जिला प्रशासन की पहल पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर यात्रियों को पेयजल ब्यवस्था कराई गयी।बड़ी मशक्कत के बाद लगभग शायं 7.30 बजे तक बाधित मोटरमार्ग आवाजाही हेतु खुल पाया। केदार घाटी सहित आस पास के गांवों को जाने वाले यात्री सुबह से ही सड़क खुलने का इंतजार कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments