देहरादून, (राजीव खनसली), श्री कृष्ण मंदिर विकास समिति के तत्वाधान में श्रीकृष्ण मन्दिर कृष्ण विहार लोअर नेहरु ग्राम में, एक सप्ताह तक नियमित रूप से “मां भगवती” का पाठ चल रहा है ।
पुरुषोत्तम मास में किया गया मां भगवती का पाठ, पुण्य की प्राप्ति करवाता है। एक सप्ताह 24 मई तक प्रतिदिन चलने वाले “मां भगवती ” के पाठ में लोअर नेहरु ग्राम, लोअर नत्थनपुर, मोहकमपुर क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों के सैकड़ों भक्तजन शामिल हो रहे हैं।
मंदिर समिति के टी पी सेमवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि प्रतिदिन गणेशादि पूजन प्रातः 9 बजे से, मां भगवती का पूजन एवं श्रृंगार 10 बजे, हवन प्रातः11बजे, सायंकाल 5 बजे से भजन कीर्तन, शयन आरती सायं 7.30 पर, भोग प्रसाद विशेष प्रतिदिन मां भगवती का हवन होगा।
उन्होंने कहा कि सभी भक्त जन हवन सामग्री,घी मां भगवती की श्रृंगार सामग्री साथ मे लाये। सभी भक्त जन इस पुनीत कार्य में सादर आमंत्रित हैं।


Recent Comments