Monday, July 27, 2026
HomeTrending Nowरामकृष्ण मिशन और रोटरी क्लब मुंबई नॉर्थ के सहयोग से नेत्र शिविर...

रामकृष्ण मिशन और रोटरी क्लब मुंबई नॉर्थ के सहयोग से नेत्र शिविर का आयोजन

रुद्रप्रयाग, जनपद के सतेराखाल में रामकृष्ण मिशन और रोटरी क्लब मुंबई नॉर्थ के सहयोग से शुक्रवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में 105मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया और 10 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर देहरादून भेजा गया।
जिला पंचायत सदस्य गम्भीर सिंह बिष्ट ने कहा कि रामकृष्ण मिशन द्वारा रुद्रप्रयाग जिले में हजारों लोगों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रामकृष्ण मिशन के असीमात्मानंद महाराज जनता के कल्याण और स्वस्थ रहने की बात की और कहा कि संस्था द्वारा देशभर में जनकल्याण के लिए कई कार्यक्रम किए जाते रहे हैं।
इस दौरान राकेश कुंवर, सौरभ रावत, सुमंत सत्कारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद नेगी, डा. कोमल प्रताप, एएनएम संजू नौटियाल, सीएचओ सपना बिष्ट, प्रधान सन इंद्रमोहन बिष्ट, दयाल सजवाण, आशाएं सरोज देवी, विनीता देवी विक्रम पैलड़ा, विपिन राणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments