Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandरविन्द्रपुरी महाराज का जीवन राष्ट्र व समाज को समर्पित : गणेश जोशी

रविन्द्रपुरी महाराज का जीवन राष्ट्र व समाज को समर्पित : गणेश जोशी

हरिद्वार 7 नवम्बर (कुलभूषण)   उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने   रविवार को  पंचायती निरंजनी अखाड़ा में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी और उनका शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संत समाज और एकजुट और मजबूत होगा तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण में काम करेगा उन्होंने कहा कि कोरोना काल  में श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मानवता की महान मिसाल पेश करते हुए जिस तरह से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक और खाद्यान्न रूप में मदद की वह अनुकरणीय है
उन्होंने कहा कि श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित है उनके जैसे योग्य व्यक्ति के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से साधु संतों का मान बढ़ा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से पिछले दिनों कुमाऊं और गढ़वाल के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के समय में जिस निष्ठा और लगन से काम किया और लोगों की मदद की वह प्रशंसनीय है उनका कार्यकाल बेहद प्रभावशाली है और वे समाज के प्रति समर्पित हैं और 2022 में धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ का दौरा करके भारतीय धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी अनूठी आस्था और पहचान बनाई है और उत्तराखंड के विकास के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं
इस अवसर पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से बेहद लगाव है और उन्होंने केदारनाथ का आध्यात्मिक भ्रमण कर उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है और उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उन्होंने पहचान प्रतिष्ठित की है महंत श्री रविंद् पुरी महाराज ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तथा 2024 में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्र और प्रदेश की जनता के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं इनके नेतृत्व में पूरा देश भाजपामय हो जाएगा
इस अवसर पर  पूर्व मेयर मनोज गर्ग समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले हरिद्वार में पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें अंग वस्त्र माला भेंट की जोशी ने आचार्यश्री से प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे  के बारे में चर्चा की आचार्य श्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार कर और वहां आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है जो सनातन धर्म को और अधिक मजबूत करेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण में लगे हुए हैं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगतगुरु आश्रम कनखल में पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की व्यवस्था और पुष्प माला भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया शंकराचार्य ने गणेश जोशी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार जनआकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही है उन्होंने प्रधानमंत्री के केदारनाथ के आध्यात्मिक दौरे को ऐतिहासिक बताया गणेश जोशी ने सभी संतो का आभार प्रकट करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया इसके बाद गणेश जोशी हरिद्वार के जिला मुख्यालय रोशनाबाद में सिडकुल की एक फैक्ट्री में लगी आप से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

बढ़ती तेल कीमतों के विरोध में कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार 7 नवम्बर कुलभूषण   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटीएहरिद्वार ने देश में बढ़ रही पेट्रोलएडीजलएगैस के मूल्य में बहुत तेजी से हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ जगत पेट्रोल पंप के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत $116 से मात्र $84 रह गई है ऐसे में पेट्रोल डीजल और गैस पर 25 से 30 प्रतिशत तक रेट कम होनी चाहिए परंतु केंद्र सरकार ने मात्र पेट्रोल पर ₹10 घटाकर इतिश्री कर ली।केंद्र सरकार देश को लूटने पर लगा है।गरीब को एक समय का खाना नहीं मिल पा रहा है ऐसे में सरकार को मदद करनी चाहिए। परंतु केंद्र की मोदी सरकार देश को लूटने में लगी हुई है।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता का मजाक उड़ाया गया है।आज जबकि अधिकतर लोग पेट्रोल डीजल इस्तेमाल कर रहे हैं।एक एकमात्र इंधन ही गैस पर है जिस पर ही सब निर्भर है ऐसे में गैस पर भयंकर मूल्य वृद्धि करना गरीब जनता पर प्रहार है।केंद्र सरकार को तुरंत गैस के मूल्य पर भी 25 परसेंट कम करनी चाहिए।
परंतु आज 1 सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही है फिर भी केंद्र की गूंगी बहरी सरकार लगातार गरीबों पर कुठाराघात कर रही है। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे एप्रदेश सचिव प्रदीप चौधरीएपूर्व विधायक रामयश सिंहए व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ आलोक शर्मा जी ने कहा कि आज जबकी  कोविड.19 से जनता ग्रसित है ऐसे में केंद्र सरकार को जनता की मदद करनी चाहिए। परंतु केंद्र सरकार व राज्य की भाजपा  सरकारें लगातार भारत की गरीब जनता पर गैस.पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाकर आमजन का जीना दूभर कर दिया।जब तक केंद्र सरकार गैस पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कम नहीं करेगी कांग्रेस पार्टी  सरकार को मूल्य वृद्धि कम करने पर मजबूर करेगी।ब्लॉक अध्यक्ष गण यशवंत सैनीएशैलेंद्र सिंहए चौ गुलबीर सिंहएशुभम अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में जो उपचुनाव हुए हैं उनमें भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।अब 2022 में पांच राज्यों में चुनाव होंगे उसमें कांग्रेस की सरकार आना निश्चित है।आज जनता कांग्रेस की ओर देख रही है तथा भाजपा को सबक सिखाने का भारत की जनता ने मन बना लिया है। कार्यक्रम में चौधरी बलजीत सिंह महेश प्रताप राणा रवीश भटेजा अनिल    भाश्कर  धर्मपाल ठेकेदार अशोक शर्मा  सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हरकी पैडी क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार 7 नवम्बर कुलभूषण   नगर आयुक्त हरिद्वार के निर्देशों के अनुसार रविवार के दिन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त तनवीर मारवाह के नेतृत्व में छट पूजा के उपलक्ष्य में नगर निगम हरिद्वार द्वारा हर की पैड़ी  कनखल समेत सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे नगर निगम के कर्मचारियों और नमामि गंगे के कर्मचारियों      द्वारा  संयुक्त रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त घाटों हर की पैड़ीए घंटाघरए सुभाष घाट सती घाट राज घाट  गोविंद घाट शीतला माता घाट मालवीय घाट समेत सभी घाटों की सफाई की गई। सहायक नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार गंगा उत्सव 2021 के तहत    आठ नवम्बर   को हर की पैड़ी पर होने वाले गंगा मशाल कार्यक्रम और छट पूजा के उपलक्ष्य में ये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घाटों पर गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की गई। जिसमें 11 लोगो पर कुल 2700ध्. के चालान किये गए। सहायक नगर आयूक्त ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में जिला वन अधिकारी नीरज कुमार जिला पर्यटन अधिकारी सफाई निरीक्षक संजय शर्मा श्रीकान्त सफाई हवलदार कुलदीप  अशोक सुभाष कुमार अभिनव चंचल एवं नमामि गंगे से अनिल त्रिपाठी और उनके सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments