“स्थानीय जनता के साथ साथ केदारनाथ आने वाले यात्रियों को कमजोर नेटवर्क व चरमराती विद्युत ब्यवस्था के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। बैक, पोस्ट आफिस, सीएससी सेंटरों पर ब्यापारियों व यात्रियों के काम नहीं हो पा रहे है ऑनलाइन पेंमेंट न होने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है”।
(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव फाटा, सहित शेरसी, सोनप्रयाग में कमजोर मोबाईल नेटवर्क व विद्युत की समस्या से स्थानीय जनता व ब्यापारियों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति य है कि थोड़ी सी भी विधुत ब्यवस्था गढ़बढ़ा जाने पर नेटवर्क भी गायब हो जाता हैं।
न्याय पंचायत फाटा में विद्युत की समस्या स्थानीय लोगों व व्यपारियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बार बार लाईट व नेटवर्क न होने से स्थानीय लोगों को बैंक ,पोस्ट ऑफिस एवं अन्य ऑनलाइन सम्बन्धी कार्य समय से नहीं हो पाते हैं। जिससे स्थानीय ब्यापारियों सहित जनता को कठनाईयां उठानी पड़ रही है।
केदारधाम होटल एशोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल व सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को इस समस्या से मौखिक व लिखित रूप में अवगत किया जा चुका है परन्तु विभागीय अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नही दे रहे हैं।
यात्रा सीजन होने पर भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है, नेटवर्क न होने से स्थानीय जनता के साथ साथ यात्रियों में भी जिला प्रशासन के प्रति काफी रोष है। यात्रियों ने बताया कि नेटवर्क न होने से वह किसी स्थान पर डिजिटल पेमेंट नही कर पा रहे हैं। जहां सरकार डिजिटल क्रांति की बात करती है वहीं आज भी पहाड़ विद्युत एवं मोबाइल नेटवर्क की सुविधा से पिछड़े हुए हैं।
होटल व्यवसायी देवेंद्र सेमवाल ने बताया कि विद्युत गायब होते ही एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं। स्थानीय ग्राहक सेवा केंद्र के ऑनर देवेंद्र रमोला ने बताया कि यात्रा सीजन होने पर यात्री उनके पास पेमेंट के लिए आते हैं परन्तु एयरटेल के नेटवर्क न होने से कोई कार्य नहीं हो पाता है।
स्थानीय जनता एवं व्यपारियों ने शासन प्रशासन से विद्युत व मोबाईल नेटवर्क समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।




