Sunday, May 24, 2026
HomeTrending Nowसंचार निगम वेलफेयर एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

संचार निगम वेलफेयर एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न

देहरादून (राजीव खनसाली), बीएसएनएल पेंशनर्स की एसोसिएशन “संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड” का राज्य स्तरीय अधिवेशन ऑफिसर ट्रांजिट हॉस्टल, रेसकोर्स में रविवार को सम्पन्न हुआ।
इस अधिवेशन में उत्तराखण्ड के समस्त विभिन्न जनपदों से आये हुए प्रतिनिधि और दिल्ली से आये जनरल सेक्रेटरी जी.एल. जोगी तथा सहायक जनरल सेक्रेटरी सी.बी. सिंह शामिल हुये।
अधिवेशन 10 बजे प्रातः जनरल सेक्रेटरी द्वारा ध्वजारोहण से किया गया। उसके बाद दिवंगत साथियों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात संक्षिप्त परिचय हुआ। इसके पश्चात प्रान्तीय सचिव (सर्किल सेक्रेटरी) एस.एस. रौथाण द्वारा अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। इसके तुरन्त बाद राजीव शर्मा खनसाली, कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
ठीक 12 बजे ओपन सेशन प्रारम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अश्वनी कुमार सेनियारे अतिरिक्त निदेशक, सीजीएचएस देहरादून शामिल हुये। ओपन सेशन में डॉ. सेनियारे ने उत्तराखण्ड में सीजीएचएस. सेवाओं के विस्तार और सुधार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हल्द्वानी में नया वेलनेस सेन्टर खोला जायेगा और हाथीबड़कला स्थित डिस्पेन्सरी का सीजीएचएस में विलय किया जायेगा। उन्होंने विस्तार से सीजीएचएस कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
ओपन सेशन में बीएसएनएल के अधिकारियों की एसोसिएशन संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रान्तीय सचिव अरविन्द धीमान ने भी विचार व्यक्त किये और मिलकर आगे कार्य करने की जरूरत बतायी। इसके पश्चात ओपन सेशन में एजीएस. सी.बी. सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये और सरकार की पेन्शन विरोधी नीतियों की निन्दा की।
ओपन सेशन में एस.एन.पी.डब्ल्यू.ए के प्रान्तीय सचिव एस.एस. रौथाण ने केन्द्र सरकार के पेन्शनर्स विरोधी रवैये की जोरदार आलोचना की और भविष्य में बड़े संघर्ष के लिये तैयार रहने को कहा। सरकार के रवैये के कारण पेन्शनर्स को नया वेतनमान जो कि 1-1-2017 से देय था, अभी तक नहीं मिला।
ओपन सेशन में जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड जी एल जोगी ने अब तक किये कार्यों पर रोशनी डाली और सरकारी रवैये की जोरदार आलोचना की। कोर्ट केसों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। पेन्शन रिवीजन पर अब तक किये गये प्रयासों पर विचार-विमर्श किया। जनरल सेक्रेटरी के आह्वान से समस्त मौजूद पेन्शनर्स में खुशी का माहौल पैदा हो गया। जनरल सेक्रेटरी के विचारों से समस्त सदस्यों ने अपनी लड़ाई आगे लड़ने का निर्णय लिया, ओपन सेशन के उपरान्त जनरल सेक्रेटरी ने सदस्यों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष-राजीव चौहान काशीपुर, प्रान्तीय सचिव– एस.एस. रौथाण देहरादून, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा खनसाली, देहरादून व सी.डब्ल्यू.सी. मेम्बर रणजीत कुमार बन्दूनी, देहरादून चुने गए।
अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष संजय बिश्नोई देहरादून, बीरेंद्र सिंह हल्द्वानी, सहायक सर्किल सचिव राजेन्द्र कुमार देहरादून, पी. एस. पुष्पवान देहरादून, जी. सी. डालाकोटी हल्द्वानी, जे. एस. तोमर देहरादून, संयुक्त सचिव एल. एन. त्रिपाठी देहरादून, ए. के. भटनागर हरिद्वार, आर. पी. सिंह हल्द्वानी, बालकराम जमोलिया देहरादून, संगठन सचिव सोम प्रकाश देहरादून, सहायक कोषाध्यक्ष आर. पी. खंकरियाल देहरादून एवं लेखा परीक्षक के. सी. भट्ट देहरादून
का चुनाव हुआ। इसके पश्चात सभी कार्यकारिणी को शपथ दिलायी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments