Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandअल्मोड़ा पुलिस की सार्थक एकल बुजुर्ग पहल, ड्यूटी के साथ साथ कर...

अल्मोड़ा पुलिस की सार्थक एकल बुजुर्ग पहल, ड्यूटी के साथ साथ कर रही जरुरतमंदों की मदद

( हरीश पाण्डे दन्या) अल्मोड़ा, कोरोना काल में लाॅकडाउन के दृष्टिगत श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जरूरतमन्दों की मदद हेतु उम्मीद पहल, एकल बुजुर्ग पहल के अतिरिक्त अन्य सहायतार्थ कई मुहीम चलाते हुए अपने अधिनस्थों को इस संकट की घड़ी में अपने ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमन्दों की मदद किये जाने हेतु प्रेरणा दी गयी जिसके फलस्वरूप अल्मोड़ा पुलिस के कई मानवता के उदाहरण देखने को मिले।

थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी को ध्याड़ी क्षेत्र में गस्त के दौरान मालूम हुआ कि अनुली देवी उम्र-85 वर्ष पत्नी स्व0 केदार सिंह जिनके पति की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जिनकी कोई भी सन्तान नहीं हैं, जिस कारण वह गरीबी में अकेली जीवन यापन कर रही हैं। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा चलाई जा रही मुहीम में मानवता का फर्ज निभाते हुए थानाध्यक्ष सन्तोष देवरानी बुजुर्ग के घर राशन व अन्य खाद्य सामग्री लेकर पहॅुचें तथा अम्मा जी से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना।

काफी देर तक वार्ता में अम्मा जी ने बताया कि काफी गरीबी हालत है, एक आँख में मोतियाबिन्द होने के कारण कम दिखाई नहीं देता है। जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें आवश्यक सहयोग किये जाने हेतु कहा गया तथा हर सम्भव मदद किये जाने की बात सुनकर एवं खाकी को मदद हेतु अपने पास देख अम्मा की आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े।
थानाध्यक्ष द्वारा आस-पास के लोगों को अम्मा को यदि कोई परेशानी हो तो उन्हें अवगत कराने हेतु अनुरोध किया गया है।
एक बात जो अपनी वार्ता में अम्मा ने बताया कि मेरे पास पुलिस वाले समय-समय पर राशन, फल आदि लेकर आते रहते हैं। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों की प्रेरणा पा कर लगातार मानवता का कार्य किया जा रहा है।
एकल बुजुर्ग पहल पर थानाध्यक्ष द्वारा किये गये इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments