Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandपुलिस ने 15 किलो डोडा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 15 किलो डोडा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

(राज सक्सैना)

किच्छा, पुलभट्टा पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के। तहत थाना प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा चेकिंग के दौरान 15 किलो 210 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपीयों का जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, और पकड़े गए अवैध डोडे की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन लाख रुपए है।

 

हंगामा कर रहे अधिकवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार पर लगाए गम्भीर आरोपMay be an image of 6 people and people sitting

(राज सक्सेना)

किच्छा, लगभग एक माह से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे अधिकवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखको द्वारा सब रजिस्ट्रार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की, वक्ताओं का कहना था कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर विरोध के बीच दर्जन भर से अधिक रजिस्ट्रारियों का आॅन लाईन दिखना सब रजिस्ट्रार की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है, वहीं उन्होंने कार्यालय में पीआरडी एवं प्राईवेट कर्मचारियों की तैनाती पर भी सवाल उठातेे कार्य प्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा किया। इधर सभी आरोपों पर सब रजिस्ट्रार एसएल बोरा ने सभी आरोप को मिथ्या बताया।

 

न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन ने शुरू किया 27 एकड़ भूमि की हदबंदी का कार्यMay be an image of 3 people, outdoors and text that says 'इस संपत्ति की मालिक श्रीमती पन्ना विनय शाह पुत्री स्व श्री जीवन लाल जी है'

(राज सक्सैना)

उधमसिंह नगर, किच्छा में न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने 27 एकड़ भूमि की हदबंदी का कार्य शुरू कर दिया है। लीज धारक की मृत्यु के बाद उनकी पुत्री ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर भूमि को चिन्हित कर हदबंदी कराए जाने का आग्रह किया था। न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन की टीम किच्छा के खुरपिया फार्म पहुंची। बताया जा रहा है कि लीज धारक जीवनलाल को शासन द्वारा 27 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, वर्षों पूर्व आवंटित की गई भूमि के स्वामी जीवन लाल तथा उनकी पत्नी सरला देवी की मृत्यु के बाद उनकी पुत्री पन्ना विनय शाह ने उक्त भूमि पर विरासतन हक जताते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया जा रहा है कि जीवन लाल द्वारा उक्त भूमि पर खेती बाड़ी का काम किया जा रहा था। न्यायालय के निर्देश के बाद भूमि स्वामी पन्ना विनय शाह तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची। दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही प्रशासन की टीम ने भूमि की नपत करते हुए भूमि की हदबंदी का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन ने भूमि की पैमाईश करने के साथ ही पिलर लगाने एवं नोटिस चस्पा करने का काम प्रारंभ कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments