Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowनदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, पांचों की मौत, सभी शव...

नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, पांचों की मौत, सभी शव बरामद

पिथौरागढ़, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। जिनमें से सभी की मौत हो गई है। पांचों के शव बरामद किए जा चुके हैं शव बरामद किए जा चुके हैं
जानकारी के मुताबिक आज सुबह सेराघाट में पांच युवक नदी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह डूब गए। पांचों युवकों की मौत हो चुकी है। उनके शव बरामद किए जा चुके हैं | मृतकों में दुल्हन का सगा भाई और चचेरा भाई शामिल हैं, जबकि तीन अन्य किशोर भी दुल्हन के गांव के रिश्ते के भाई लगते हैं। यह सभी एक दिन पहले बारात के साथ दुल्हन को उसकी ससुराल विदा करने आए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सेराघाट के रामपुर से एक बारात गणाई-गंगोली के धौलियाइजर कूना गांव गई थी। बारात लौटने पर परंपरा के तहत दुल्हन के भाई, चचेरा भाई सहित तीन अन्य युवक दुल्हन को छोडने के लिए दुल्हन की ससुराल रामपुर आए थे। बुधवार सुबह धौलियाइजर गांव कूना गणाई 15 वर्षीय तीन किशोर रवींद्र कुमार पुत्र गोकुल राम, साहिल कुमार पुत्र पूरन राम व पीयूष कुमार 15 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार, 16 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र खीम राम तथा 17 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार नदी के बहाव और गहराई की कोई जानकारी न होने के बावजूद रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए और नदी में नहाने लगे और इसी दौरन नदी की अधिक गहराई में जाने पर डूब गए।

इस दौरान कुछ लोगों ने किशोरों को डूबते हुए देखा। लेकिन दूरी की वजह से जब तक वह बचाने के लिए पहुंचते उससे पूर्व ही किशोर नदी में डूब कर ओझल हो गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेराघाट पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिल कर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा पांचों युवकों के शवों को काफी मशक्कत के बाद नदी से बरामद कर लिया। बताया गया है कि क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार शादी के बाद दुल्हन की विदाई के दौरान उसके उसके भाई भी उसे ससुराल विदा करने जाते हैं। यह पांचों किशोर भी दुल्हन को उसकी ससुराल तक छोडने गए थे। इस घटना के बाद दुल्हन के घर और मायके में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments