Friday, May 16, 2025
Home Blog Page 844

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह ‘खामोश जल रहा हूं’ का विमोचन

0

ॠषिकेश (मुनिकीरेती), प्रदेश के भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह खामोश जल रहा हूं का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने समाज के लिए साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। रविवार को आवाज साहित्यिक संस्था के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने अशोक क्रेजी द्वारा विभिन्न समसामायिक विषयों पर लिखि गई 65 कविताओं के संग्रह खामोश जल रहा हूं का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जंगे आजादी में साहित्यकारों की रचनाओं ने अहम भूमिका निभाई। कविता और साहित्य अब बेचारगी के खोल से बाहर निकल चुके हैं। ये अच्छी बात है। साहित्यकार हर तरह से सक्षम हों ऐसी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने राज्य के साहित्यकारों का आहवान किया कि राज्य में भाषा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए आगे आएं।

आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल ने अशोक क्रेजी के काव्य संग्रह पर प्रकाश डाला। नगर पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के लिए आवाज साहित्यिक संस्था का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अशोक क्रेजी ने काव्य संग्रह के बारे में जानकारी दी। संस्था के विधि सलाहकार एडवोकेट रमा बल्लभ भटट ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था नए युवाओं को मंच मुहैया करा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशाराम ब्यास ने की और संचालन डा. सुनील थपलियाल ने किया।

गणपति गणपति महोत्सव का बाल विकास कार्यक्रम प्रशंसनीय है -रमेश पोखरियाल निशंक

0

हरिद्वार (कुलभूषण), गणपति महोत्सव मेला ऋषि कुल मैदान में हो रहे कार्यक्रम में महा आरती पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जी, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, तुलसी मानस मंदिर स्वामी कामेश्वर जी ,अध्यक्ष नगर पालिका लक्सर अमरीश गर्ग, पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री आदेश सैनी ,जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ,आशुतोष शर्मा ,कमल बृजवासी ,अरुण राघव ,राज कुमार गुप्ता आदि ने की
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जी ने कहा -इस मंच के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति को जागृत रखना प्रशंसनीय कार्य है संघ के सभी पदाधिकारियों का कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया
स्वामी कामेश्वर जी ने कहा -हमारी पूजा अर्चना गणपति से ही प्रारंभ होती है इनकी कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे
कार्यक्रम प्रस्तुति देने वालों में- विद्या कुलम डांस एकेडमी पतंजलि श्रेयांश शर्मा दिव्यांशु ओमकार भावना आरुषि परी भव्य त्यागी वैदिक ज्ञान राजन नीलम शर्मा आदि
एसएम पब्लिक स्कूल से नंदिता मोनिका ,साहिबा ,हेमा ,साक्षी लावण्या छवि इशिका स्वर्णिमा संस्कृति ,नैना ,वेदांश ,रमन आदि गीता फाउंडेशन ग्रुप से अंशु इशिता ,गौरी राशि, परी ,राकेश आदि
गौरव नटराज रासलीला आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुति देने वालों में गौरव नटराज गौरव तिलकधारी शिवानी वर्मन कन्हैया दक्ष आर्ट ग्रुप से -विकास सिंह बिट्टू उर्वशी आशु सोनू प्रकाश बाला आदि
कार्यक्रम आयोजन व्यवस्था में अशोक पाराशर पंकज अरोड़ा ओमप्रकाश माटा विजय भंडारी रामचंद्र कीमती लाल हनी शर्मा सुजीत ग्रेवाल पूजा रेखा सोनी संजना अमित सुदेश आदि

बीवियों से पीड़ित : दो पति पहुंचे पुलिस की शरण में, गुंडों से उठवा कर मरवाने की बीवी देती है धमकियां, केस हुआ दर्ज

0

हल्द्वानी, सुनने में अजीब लगता है जब कोई अपनी बीवी से प्रताड़ित होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच जाय, वह भी एक नहीं दो और दोनों अपनी बीवियों से दुखी दो पति पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। इनमें से एक ने हल्द्वानी कोतवाली में अपने उत्पीड़न की तहरीर दर्ज कराई है तो दूसरे ने मुखानी थाने में अपनी राम कहानी पुलिस के सामने बयान की है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र का है। इस मामले में तहरीर देते हुए लाईन नंबर 12 आजाद नगर निवासी नाजिम अहमद ने कहा है कि उसका 30 जनवरी 2021 को हुआ था। विवाह बिना दहेज के हुआ था। विवाह के लगभग 3 माह बाद से पत्नी ने उस पर पर मेरे माता-पिता व छोटे भाई को छोड़कर घर से अलग रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अपनी जिद को मनवाने के लिए आए दिन दहेज व तीन तलाक के मुकदमे में फंसाने तथा आत्महत्या करने की धमकियां देने लगी।
यही नहीं महिला ने वनभूलपुरा पुलिस थाने में उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस थाने से यह मामला महिला समाधान केंद्र में पहुंच गया। 18 जुलाई 2022 को काउंसलिंग के दौरान ही महिला समधान केंद्र में ही अधिकारियों के सामने अचानक पत्नी ने उसके साथ हाथापाई कर शुरू कर दी।

आरोप है कि काउंसलिग के पश्चात महिला समाधान केन्द्र के कक्ष से निकलते समय पीड़ित के ससुर और उसके भाईयों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। उनकी काउंसलिंग भी समाप्त हो चुकी हैं और निर्णय हुआ कि दोनो पक्ष संभ्रान्त व्यक्तियों की मौजूदगी में पंचायत करेंगे, लेकिन उसके प्रयास करने के बावजूद ससुराल पक्ष इसके लिए तैयार नहीं है। नाजिम की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
जबकि दूसरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के कटघरिया निवासी पीड़ित पति की ओर से दर्ज कराया गया है। इस मामले की तहरीर देते हुए पीड़ित नवीन सनवाल ने कहा है कि वह अपनी दो 15 व 11 साल की दो पुत्रियों के साथ अपने घर पर रहता है। उसकी पत्नी 5-6 सालों से कहां रहती है। उसे पता नहीं। जब भी वह घर आती है तो उसके व व दोनों बच्चों के साथ मार-पीट कर जान से मारने की धमकी देती है, नवीन का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर घर की सारी प्रापर्टी अपने नाम कराने का का दवाब बनाती है। वर्ना उसे गुंडों से उठवा कर मरवाने की धमकियां देती है। उसका कहना है कि जब भी पत्नी उसके घर आती है उसे बच्चों के साथ कहीं और शरण लेनी पड़ती है। जिससे दोनों बच्चों की पढाई व भविष्य खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बड़ी खबर : स्क्रैप से भरे ट्रक से लाखों की शराब बरामद, दो गिरफ्तार, ट्रक भी हुआ सीज

0

हरिद्वार, जनपद पुलिस ने स्क्रैप से भरे ट्रक से 14 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। स्क्रैप के नीचे शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने डीसीएम ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। शराब को सील और ट्रक को सीज कर दिया गया है, रुड़की के झबरेड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर शिवपुर से मानकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर ली। सहारनपुर की ओर से आ रहे यूपी 11 नंबर के डीसीएम ट्रक को रोका गया। चालक और हेल्पर से डीसीएम के सामान के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में चालक व हेल्पर ने बताया कि डीसीएम में स्क्रैप का सामान है। हड़बड़ाहट और गतिविधियां संदिग्ध लगने पर डीसीएम की चेकिंग की गई।

जहां से 240 अंग्रेजी शराब की पेटी मिली। जो चंडीगढ़ से लाई गई थी। बरामद शराब का बाजारी मुल्य लगभग 14 लाख रूपए बताया जा रहा है। रविवार को एसपी देहात कार्यालय में मंगलौर सीओ पंकज गैरोला ने प्रेसवार्ता कर शराब तस्करी का खुलासा किया। मनोज उर्फ मोनू पुत्र बृजपाल गांव गढोला थाना गागलहेडी और हेल्पर अंकित पुत्र किरन सिंह निवासी गांव सालौर थाना किठौर जिला मेरठ की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
सीओ ने बताया कि चालक और हेल्पर चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लाकर इसको हरिद्वार में सप्लाई की तैयारी में थे। जिसका प्रयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में होना था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक विपिन कुमार, मनोज रावत, हाकम सिंह, नरेंद्र रावत, कॉन्स्टेबल नूर हसन, रणवीर, मोहित खन्तवाल, जितेंद्र, सुंदर सिंह और प्रमोद कुमार शामिल रहे।

साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, मुंबई के पालघर में डिवाइडर से टकराई थी कार

0

मुम्बई, सड़क दुर्घटना में बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। पालघर एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। मुबंई के पालघर के पास ये हादसा हुआ है। दुर्घटना कथित तौर पर मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ यह घातक हादसा हुआ। पालघर पुलिस अधिकारी के अनुसार कार में 4 लोग मौजूद थे; 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है।

मिस्त्री टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। जिन्हें अक्टूबर 2016 में पद से हटा दिया गया था। रतन टाटा द्वारा सेवानिवृत्ति की घोषणा के बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। जिसके बाद एन चंद्रशेखरन ने बाद में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। सुप्रीम कोर्ट ने मई में सपूरजी पल्लोनजी (एसपी) समूह की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें 2021 के फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी। इस याचिका में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में साइरस मिस्त्री को हटाने के टाटा समूह के फैसले को बरकरार रखा गया था।

कांग्रेस का हल्ला बोल रैली : राहुल बोले- राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त

0

नई दिल्ली, दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेता मौजूद हैं। जैसे ही खबरें सामने आईं कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया और कहा कि अब तक किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में नहीं लिया गया है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि महंगाई के खिलाफ उठी आवाजें साथ आ रही हैं, वह गरज रही हैं। उनकी गर्जना से अन्यायी का तख्त डोलेगा, जब पूरा देश एक स्वर में महंगाई के खिलाफ बोलेगा।
इससे पहले दिन में पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि रैली का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है और यह असंवेदनशील केंद्र सरकार के लिए एक सही संदेश है क्योंकि देश के लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि कांग्रेस के विरोध को देखते हुए मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें रविवार को सड़क बंद होने के बारे में यात्रियों को सतर्क किया गया है। रैली में देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुये |
दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है। जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है। कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री को घेरा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आम लोग अपनी जरूरतों की चीज नहीं खरीद पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ नहीं दिखती। प्रधानमंत्री जी, आप अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। जनता की तकलीफ सुननी पड़ेगी।

बदला गया 200 साल का इतिहास: ब्रिटेन को पछाड़ने के बाद 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

0

नई दिल्ली, मेक इन इंडिया और संकल्प से सिद्धि का जीता जागता परिणाम है आईएनएस विक्रांत जिसे 2 सितंबर को भारतीय नौसेना को सौंपा गया। वहीं उसके ठीक एक दिन बाद ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। ये उपलब्धि ऐसे दौर में हासिल हुई है, जब दुनिया आर्थिक मोर्चे पर दबाव में है। सरकार के आर्थिक फैसले कारगर रहे हैं। जिसका लाभ आगे भी नजर आएगा। इंडियन इकोनॉमी कोरोना के साए से पूरी तरह उबरती दिख रही है। दुनिया में अब केवल 4 इकोनॉमी भारत से आगे है। करीब एक दशक पहले तक भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से नंबर 11 पर था। जबकि ब्रिटेन नंबर 5 पर था। भारत द्वारा यूनाइटेड किंगडम को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पछाड़ने के बाद विशेषज्ञों का दावा है कि 2030 तक भारत विश्व स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी ने कहा कि भारत बिजली के पैमाने पर बढ़ रहा है और 2028 – 2030 तक मेरे पहले के पूर्वानुमान के अनुसार, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारी विदेश नीति को प्रभावित करेगी और हम विभिन्न देशों के साथ कैसे व्यवहार करेंगे और यह भारत की धारणा को प्रभावित करेगा। विरमानी ने कहा कि पिछले 20-30 वर्षों में, लोगों ने देखना शुरू कर दिया है कि हम चीन से बहुत पीछे हैं। उम्मीद है कि यह धारणा को बदलना शुरू कर देगा। यह दूसरी बार है जब भारत ने 2019 में पहली बार अर्थव्यवस्था के मामले में यूके को पीछे छोड़ा है।

आरआईएस के महानिदेशक सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि “यह पहली बार नहीं हुआ है, यह दूसरी बार है, वास्तव में, पहले 2019 में ऐसा हुआ था। हम पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम राजस्व व्यय को कम करने के प्रयास कर रहे हैं और मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण की आरबीआई की रणनीति ने भी अर्थव्यवस्था की मदद की है। बहुत संतुलित तरीके से विकास करें और इसने परिणाम भी दिए (साभार प्रभासाक्षी)।

रुद्रप्रयाग की पिंकी के लिए देवदूत बने सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग, किया बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन

0

पौड़ी, लोग डॉक्टर को भगवान का रूप मानते है, इसी तरह की एक बीमार पिंकी के लिए दो डाक्टर भगवान का रूप बने, जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के ऐसे ही दो डॉक्टरों सर्जन डॉ लोकेश सलूजा और रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रचित गर्ग जो लंबे समय से बीमारी से परेशान रूद्रप्रयाग की पिंकी के लिए देवदूत साबित हुए। जिला चिकित्सालय श्रीनगर में आज एक मरीज जिसका नाम पिंकी उम्र 38 साल रुद्रप्रयाग निवासी जो कि कुछ महीनों से पेशाब करने में हो रही समस्या और बच्चेदानी के रास्ते अत्यधिक खून के रिसाव हो परेशान थी। बहुत दिनों से परेशान पिंकी उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में तैनात सर्जन डॉ लोकेश सलूजा के पास पहुंची और अपनी पूरी समस्या उन्हें विस्तार से बताई। डॉ. लोकेश सलूजा ने मरीज का चैकअप कर उन्हें अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी।

रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर रचित गर्ग के द्वारा गहनता के साथ अल्ट्रासाउंड किया गया। जिसमें मरीज पिंकी की बच्चेदानी के अंदर एक बड़ी गांठ पाई गई। जिसका साइज लगभग 15 से 17 सेंटीमीटर नापा गया। उसके पश्चात डॉ. लोकेश सलूजा मरीज के लिए देवदूत बनकर आगे आए। डॉ. सलूजा ने मरीज की सारी परेशानियों को देखते हुए उसको तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी। जिसके बाद मरीज ने 3 सितंबर को अपना बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर निशा एनेस्थेटिक डॉक्टर मनीषा पवार, नर्सिंग ऑफिसर शीतल देव सिंह, आदि मौजूद रहे । ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

पीएम को गाली देने वाले को अभिव्यक्ति की कमी महसूस हो रही, जस्टिस श्रीकृष्ण ने उठाए सवाल तो रिजिजू ने इस अंदाज में दिया जवाब

0

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बी एन श्रीकृष्णा ने इस बात को रेखांकित करते हुए कि “लोकतंत्र में, सरकार की आलोचना करने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और कोई भी इसे छीन नहीं सकता। वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज, चीजें बहुत बुरी हैं। श्रीकृष्णा ने कहा कि मुझे कबूल करना होगा कि आज अगर मैं एक सार्वजनिक जगह पर खड़ा होकर कहता कि मुझे प्रधान मंत्री का चेहरा पसंद नहीं है, तो मुझ पर छापा मारा जा सकता है, मेरी गिरफ्तारी हो सकती है और यहां तक कि मुझे बिना कोई कारण बताए जेल में भी डाला जा सकता है। द हिंदू अखबार को दिए एक साक्षात्कार में की गई उनकी टिप्पणी पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

रिजिजू ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि “वे लोग जो हर समय बिना किसी प्रतिबंध के लोकप्रिय निर्वाचित प्रधानमंत्री को गाली देते रहते हैं। वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में रो रहे हैं! वे कभी भी कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आपातकाल के बारे में बात नहीं करेंगे और न ही क्षेत्रीय पार्टी के मुख्यमंत्रियों की आलोचना करने की हिम्मत करेंगे। रिजिजू ने कहा कि मुझे नहीं पता कि सुप्रीम कोर्ट के किसी पूर्व जज ने वास्तव में ऐसा कहा है या नहीं। अगर यह सच है तो यह बयान ही उस संस्था को नीचा दिखा रहा है जिसकी उन्होंने सेवा की है।

द हिंदू इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या तेलंगाना की एक आईएएस अधिकारी ने गुजरात दंगा गैंगरेप पीड़िता बिलकिस बानो के समर्थन में अपने व्यक्तिगत खाते से ट्वीट करके गलत किया था। न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण ने जवाब दिया कि जब कोई सरकारी सेवा में प्रवेश करता है, तो कुछ अनुशासनात्मक नियम होते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय के दो फैसलों का हवाला दिया और कहा, “मुझे लगता है कि प्रवृत्ति यह है कि न्यायाधीश यह विचार कर रहे हैं कि आईएएस अधिकारियों को खुद को वैध और सभ्य तरीके से व्यक्त करने का अधिकार है। बता दें कि न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण 2006 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से, उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार और भाजपा सरकार दोनों के लिए कई समितियों का नेतृत्व किया है(साभार प्रभासाक्षी)।

पेपर लीक मामला : एसटीएफ ने पेपर लीक के सरगना मूसा और साथी पर किया 25 25 हजार का इनाम घोषित

0

देहरादून, उत्तराखंड़ का पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तारियों का दौर जारी है, अब एसटीएफ को पेपर लीक कराने का असल मास्टरमाइंड आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का खास दोस्त सैयद सादिक मूसा की तलाश है। उसकी तलाश में एसटीएफ लगातार दंबिश दे रही है। मगर वह अंडरग्राउंड हो गया है। उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसने कंपनी के मालिक के साथ मिलकर वर्ष 2015 से अब तक दर्जनों परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं। कंपनी की प्रेस से लीक होकर पेपर पहले मूसा के पास ही पहुंचता था।

वहींं दूसरी तरफ सादिक मूसा का साथी योगेश्वर राव भी अभी फरार हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अब इन आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार की रात बताया कि सीएम और डीजीपी ने एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने व गैंग बनाकर सदस्यों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति पर एक्शन लेने के आदेश दिए गए। साथ ही इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार की इनाम राशि की भी घोषणा की है, मिस्टर डोंगल है मूसा, करता है सिर्फ व्हाट्सएप कॉल सैयद सादिक मूसा पेपर लीक मामले का सरगना बताया गया है। वह अपने साथ डोंगल लेकर चलता है इसलिए उसे मिस्टर डोंगल कहते हैं। वह फोन पर बात नहीं करता है सिर्फ व्हाट्सएप कॉल करता है। इसके चलते उसको पकड़ पाना एसटीएफ के लिए चुनौती बना है।