Saturday, May 10, 2025
Home Blog Page 826

प्रदेश में 23 भर्ती परीक्षाएं करवाएगा लोक सेवा आयोग, जारी हुई परीक्षाओं की लिस्ट

0

देहरादून, प्रदेश में हुये भर्ती घोटाले के सामने आने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों को लेकर असमंजस बना हुआ है। परीक्षा में शामिल होने वाले और परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं। इस मामले में सरकार अब लोक सेवा आयोग से 23 परीक्षाएं कराएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए लोक सेवा आयोग के विनियम में संशोधन पर मुहर लग गई । अब परीक्षाओं की लिस्ट जारी हो गई है।

जारी हुई परीक्षाओं की लिस्ट :

1.राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल
2. बंदी रक्षक
3. पर्यावरण पर्यवेक्षक/लैब असिस्टेंट
4. मानचित्रकार/ सर्वेयर
5. वन आरक्षी
6. अवर अभियंता (सिविल, विद्युत, यांत्रिकी)
7. अन्वेषक/संगणक
8. पुलिस आरक्षी /पीएसी /आईआरबी/ अग्निशामक
9. उपनिरीक्षक पुलिस/ द्वितीय अग्निशामन अधिकारी
10. सहकारिता पर्यवेक्षक
11. गन्ना पर्यवेक्षक
12. सहायक लेखाकार/ लेखा परीक्षक
13. कृषि / पशुपालन, उद्यान स्नातक स्तरीय
14. कनिष्ठ सहायक
15. वैयक्तिक सहायक
16. सहायक लेखाकार
17. व्यवस्थापक /व्यवस्था अधिकारी
18. पुलिस रैंकर्स
19. वाहन चालक
20. अनुदेशक/ कार्यशाला अनुदेशक
21. मत्स्य निरीक्षक
22. मुख्य आरक्षी (दूरसंचार)
23. स्केलर (वन विभाग)

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसी दो महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

0

उत्तरकाशी, यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गईं। इस दौरान कुछ पशु भी यहां फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं और फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला।
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में दूसरे दिन भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा कर करनी पड़ रही है। इस दौरान यहां दो महिलाएं यमुना नदी के टापू पर फंस गई। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा फ़ोन के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचित किया गया।

टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्थानीय महिलाएं अपने पशु लेने नदी पार गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गई। एसडीएआरएफ रेस्क्यू टीम के द्वारा दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रासिंग की सहायता से नदी के इस पार लाया गया। इसके बाद फंसी हुई तीन गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के इस पार लाया गया।

एक महिला के घुटने में चोट भी लग गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया। ग्रामीणों ने एसडीआरएफ का आभार जताया। बताया कि उक्त महिलाएं गायों को लेकर यमुना नदी तट से लगे असनोलतोक में गई थी। लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से वह टापू में फंस गए थे।

अब उर्दू अनुवादकों की भर्ती को लेकर खुलासा : आरटीआई एक्टिविस्ट का दावा साल 1995 में हुई थी नियुक्ति

0

देहरादून, सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के माथे पर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले लगी लकीर अभी हटी ही नहीं थी, लेकिन फिर एक दूसरी भर्तियां भी संदेह के घेरे में आ गयी । अब उर्दू अनुवादकों की भर्ती में भी भ्रष्टाचार की बात भी सामने आ रही है। आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने दावा किया है कि प्रदेश में करीब 150 से 200 कर्मचारी फर्जी नियुक्ति के बल पर पिछले 23 सालों से तैनाती पर हैं। ये नियुक्तियां साल 1995 में सपा सरकार के सत्ता में रहते हुई थीं। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद शासन में सचिव आबकारी इस मामले पर कर्मचारियों का ब्यौरा जुटाने और नियमों की जानकारी लेने की बात कह रहे हैं। मामले का खुलासा करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी बताते हैं कि साल 1995 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार (तब उत्तराखंड नहीं बना था) ने उर्दू अनुवादकों की भर्ती की थी। इनकी तैनाती मौजूदा उत्तर प्रदेश वाले क्षेत्रों में ही होनी थी। उस वक्त इनका कार्यकाल 6 महीने का ही रखा गया था, जिसके बाद फरवरी 1996 में इनकी सेवाएं स्वत: ही समाप्त होनी थी। लेकिन उर्दू अनुवादकों की सेवाएं जारी रखी गई |

उत्तराखंड अलग राज्य बना तो करीब 150 से 200 उर्दू अनुवादक उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में तैनात हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन कर्मचारियों की भर्ती गढ़वाल, कुमाऊं या बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए नहीं की गई थी। बावजूद इसके इतनी बड़ी संख्या में उर्दू अनुवादक उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में काम करते रहे। उर्दू अनुवादक सबसे ज्यादा पुलिस विभाग में तैनात हैं। इसके अलावा आबकारी और जिला अधिकारी कार्यालयों में भी उनके द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। विकेश नेगी कहते हैं कि सीधे तौर पर 1996 में इनकी सेवाएं खत्म हो जानी थीं, इसके बावजूद यह कर्मचारी अब भी काम कर रहे हैं। लाखों रुपए के धन का दुरुपयोग इनकी तैनाती के रूप में किया जा रहा है, लेकिन इस पर कोई भी संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।
म. इस मामले को लेकर आबकारी विभाग के सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है। उन्होंने आबकारी आयुक्त कार्यालय से इन कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े नियमों की जानकारी मांगी है। कर्मचारियों की नियुक्ति किन सेवा शर्तों के साथ की गई इसकी भी सूचना मांगी गई है

स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, 11लोग हिरासत में, जिनमें 6 युवतियां भी शामिलयों की सीबीआई जांच की मांग उठाई

0
-सांकेतिक तस्वीर

रुड़की, हरिद्वार जनपद के रुड़की में स्पा सेंटर और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है, यहां सिविल लाइन में स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा है। सेंटर से 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें 6 युवतियां भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कोतवाली रुड़की के सिविल लाइंस में प्रेम मंदिर के पास एक स्पा सेंटर चल रहा था। रोजाना होने वाली हरकतों से आस पड़ोस के लोग तंग हो गए थे पुलिस तक लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद कोतवाली रुड़की वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार की शाम को स्पा सेंटर पर छापा मारा> पुलिस टीम में महिला दारोगा और महिला कांस्टेबल भी थी।
मौके से कुल मिलाकर 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। जिनमें 6 युवतियां भी शामिल हैं। स्पा सेंटर का कोई लाइसेंस है या नहीं इस बारे में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है |

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

0

चिन्यालीसौड़, कैबिनेट व उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की।

शुक्रवार को आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट व प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस मौके पर एक दूसरे को बधाई दी गई। मंत्री डॉ. अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति आई है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं पहुंचे ऐसी योजनाओं का संचालन पूरे पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।

डॉ. अग्रवाल जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिये समिति का गठन कर दिया है। समिति के फाइनल ड्राफ्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सरकार अपने वादों के अनुसार गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु राज्य में 1064 हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। सरकार आमजन के सुझाव पर कार्य कर विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

मंत्री डा. अग्रवाल जी ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री पुंष्कर सिंह धामी जी ने संकल्प लिया है, जिसके तहत वर्ष 2025 में हम उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना की रजत जयंती मनायेंगे। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में हो। मुख्यमंत्री के विकल्प रहित संकल्प उद्देश्य को देखते हुए उनके जन्मदिन को प्रदेशभर में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी, मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट, मण्डल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कैलाश 24वें यात्री दल का प्रबंधक गुरुरानी के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत

पिथौरागढ़, पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में 24 वे यात्री दल का भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल में एक दिया शहीदों के नाम के तहत दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में आज आदि कैलाश यात्रियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर मानसरोवर यात्री वाटिका में बृहद स्तर पर पौधारोपण किया। और उनको जन्मदिन की बधाई दी।
यात्री दल खराब मौसम के कारण आज भी पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में रुका हुआ है। यात्री दल का स्वागत करने वालों में पदम सिंह वेद प्रकाश शेर सिंह हर सिंह नरेंद्र थापा गोपाल बिष्ट महेश कुमार संदीप रावल दीपक बिष्ट थे ।वही दल के कोऑर्डिनेटर नरेश वारियाल नवीशेक भट्ट हैं।

सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री जोशी ने NIVH में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्म दिवस

0

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच में संकल्प दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दिव्यांग बच्चों से भेंट की। इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीएम के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी के साथ केक काटकर दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी को जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं के साथ उनके लंबी उम्र की कामना की।
मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले दिव्यांगो को विकलांग कहा जाता था लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया नाम दिया और कहा कि ये भगवान के दिव्यअंग है। जिसके मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि आज प्रदेश में धामी सरकार के लगातार राज्य के चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो कृषि पर्यटन हर क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि अगले 5 सालों में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना है उस दिशा में निश्चित रूप से लागतार सरकार जुटी हुई है। और आने वाले 5 साल में राज्य निश्चित है देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा इस दिशा में राज्य सरकार पुष्कर सिंह धामी ने नेतृव में आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर,वरिष्ठ नेता कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लखीमपुर खीरी कांड : फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का भरोसा, घर और 16 लाख की मदद के वादे के बाद दोनों लड़कियों का हुआ अंतिम संस्कार

0

लखीमपुर, यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दो नाबालिग दलित बहनों के एक पेड़ से लटके पाए जाने के एक दिन बाद, पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्हें फांसी देने से पहले कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उनका गला घोंट दिया गया था। पुलिस ने कहा कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 की धाराओं के तहत आरोप लगाया गया। एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। घटना के बाद आक्रोशित पीड़ित परिवार ने दोनों नाबालिगों के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। हालांकि प्रशासन ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। इस दौरान प्रशासन की तरफ से कई वादें किए गए। जिसके बाद दोनों लड़कियों की अंत्येष्टि कर दी गई।

प्रशासन की तरफ से किए गए वादें के मुताबिक एससी/एसटी एक्ट के तहत दोनों मृत लड़कियों की मां को 8-8 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार को घर दिया जाएगा। नौकरी और ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आरोपी को जल्द से जल्द फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी की जाएगी।

हत्या से पहले लड़कियों के साथ रेप :

पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सुहैल, हाफिजुल रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में की है। “सभी आरोपी और लड़कियां एक ही गांव की हैं। लखीमपुर खीरी के एसपी संजय कुमार ने कहा कि चेतराम का बेटा छोटू पहले से लड़कियों को जानता था और उसने ही तीनों आरोपियों से लड़कियों का परिचय कराया था। बाद में, जब लड़कियों ने उन्हें शादी के लिए मजबूर करना शुरू किया, तो आरोपियों ने गला घोंटकर उन्हें फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने कहा कि हत्या से पहले दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया था, पीड़िता की मां ने कहा कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब वह नहा रही थी तो उसने छोटू को अपनी बेटियों को बुलाते हुए सुना, जो अक्सर उनके घर आया जाया करता था। जल्द ही, तीन लड़के आए और उसकी बेटियों को घसीट कर ले जाने लगे। पीड़िता की मां ने कहा कि मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनके पीछे भागी। लेकिन उन्होंने मुझे पीटा और भाग निकले। लड़कियों के परिवार वालों ने भविष्य में इस तरह के अपराधों को रोकने की उम्मीद में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। पीड़ितों के भाई ने कहा, “हम केवल आरोपी के लिए फांसी (मृत्युदंड) चाहते हैं। पीड़िता की मां ने कहा, ‘जिस तरह से मेरी बेटियों को फांसी पर लटकाया है। उसी तरह से आरोपियों को भी फांसी पर लटकाया जाए।

गोमांस के साथ पुलिस महिला को दबोचा, महिला का पति समेत 6 लोग मौके पर अपनी कार छोड़ हुये फरार

0

यूएस नगर, जनपद के किच्छा अलीनगर शहदौरा से गोमांस तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और इसके बाद जब छापा मारा गया तो एक महिला को 24 किलो गोमांस के साथ दबोच लिया गया। मौके से महिला का पति समेत 6 लोग अपनी कार छोड़ कर फरार हो गए। इससे पहले गो तस्करी की सूचना पर एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर टीम ने अलीनगर शहदौरा में दबिश दी। इस दौरान कार की आड़ में गोमांस बेचा जा रहा था।

उन्होंने पुलिस को देखा तो फरार हो गए। मौके से पुलिस ने गोमांस बेच रही महिला को पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम साकीरा पत्नी नसीम खान बताया। पुलिस ने वहां खड़े वाहन यूपी 25 डीसी 7087 की तलाशी ली तो कांटा, बाट, छूरा, प्लास्टिक के कट्टे में 22 किलो गौ मांस और दूसरे प्लास्टिक के कट्टे में दो किलो गौ मांस बरामद कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया उसका पति नसीम खान, सरवर, सबदर, इरशाद, अब्बासमौके से फरार हैं। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी बरा मृगाश्री यादव ने मौके पर पहुंच कर बरामद गोमांस का सैंपल भर कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने शकीरा उसके पति नसीम, सरवर, सबदर, इरशाद, अब्बास खान के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति का गठन

0

हरिद्वार 16 सितम्बर (कुलभूषण) एस एम जे एन पी जी कालेज में शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक हल्द्वानी के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति का गठन किया गया। समिति में डा मन मोहन गुप्ता डा तेजवीर सिंह तोमर डा जगदीश चन्द्र आर्य डा नलिनी जैन विनय थपलियाल डा सुषमा नयाल डा मनोज कुमार सोही डा शिव कुमार चौहान डा विजय शर्मा डा प्रज्ञा जोशी डा लता शर्मा डा मोना शर्मा मोहन चन्द्र पाण्डेय कुण्अमूल्य सक्सेना कु अंशिका सत्यम जोशी को शामिल किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज अध्यक्ष कालेज प्रबन्ध समिति व माँ मंशा देवी मन्दिर ट्रस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समिति के संरक्षक रहेंगे। साथ ही समिति से अपेक्षा है कि कालेज परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जायें
डा संजय कुमार माहेश्वरी समन्वयक आईक्यूएसी ने बताया कि कालेज में कूडे को प्रत्येक विभाग संकाय से उठाकर नियत स्थान पर एकत्र किया जायेगा तथा सम्बन्धित निकाय से सम्पर्क स्थापित कर कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि कालेज में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा जिसके लिए छात्र छात्राओं को कक्षाओं में अथवा सूचना के माध्यम से जागरूक भी किया जायेगा।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब

0

हरिद्वार 16 सितम्बर (कुलभूषण)मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड शासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एवं आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन पर चलाये जा रहे नशे के विरूद्व अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निकट पर्यवेषण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत अलग.अलग जगहों पर अवैध देशीध्अंग्रेजी शराब की धर पकड़ हेतु लगातार की जा रही छापेमारी के दौरान शुक्रवार को चैकिंग पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उ0प्र0 हरियाणा की तरफ से दो व्यक्ति एक स्वीफ्ट कार में आ रहे हैं जिनके वाहन में भारी मात्रा में अवैध हरियाणाएब्रांड की शराब रखी है। सूचना पर पुलिस टीम ने माहड़ी चौक पर गहनता से आने जाने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग करने लगे कि थोड़ी देर बाद मण्डावर की तरफ एक स्वीफ्ट कार को रोककर चैक किया जिसे चालक अमित पुत्र बीरमपाल निवासी ग्राम बावली थाना बडौत जिला बागपत उ0प्र0 तथा कंडक्टर साइड पर बैठा हुआ व्यक्ति द्वारा अपना नाम रजनीश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा स्वीफ्ट कार में हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब स्वीकार की गुई। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा अमित पुत्र बीरमपाल निवासी ग्राम बावली थाना बडौत जिला बागपत उ0प्र0 रजनीश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड नाईट ब्लयू कुल 735 पव्वे व 36 बोतल अंग्रेजी व्हीस्की व एक लाख रुपये नगद स्वीफ्ट कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई थाना भगवानपुर का0 विनय थपलियाल थाना भगवानपुर का0 प्रवीण कुमार थाना भगवानपुर का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर का0 1407 दिनेश कुमार थाना भगवानपुर शामिल रहे।
इस अवसर पर थाना भ्रमण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट भगवान पुर डॉ सुनील कुमार बत्रा ने प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिहं एवं उनकी सम्पूर्ण पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम की सजगता के कारण शराब का इतना बड़ा जखीरा पकड़ा जाना निष्पक्ष नशा मुक्त चुनाव क्रियान्वयन की दिशा में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है